scripteducation department# Teacher Transfer# | शिक्षा विभाग में शिक्षक तबादलों को लेकर बड़ा अपडेट | Patrika News

शिक्षा विभाग में शिक्षक तबादलों को लेकर बड़ा अपडेट

locationजयपुरPublished: Oct 12, 2022 09:50:01 am

Submitted by:

Rakhi Hajela

शिक्षा विभाग ने एक बार फिर बंपर तबादला सूची जारी की है। देर रात जारी की गई तबादला सूची में 598 प्रधानाचार्यों के साथ ही 233 प्रधानाध्यापकों के नाम शामिल हैं।

शिक्षा विभाग में शिक्षक तबादलों को लेकर बड़ा अपडेट
शिक्षा विभाग में शिक्षक तबादलों को लेकर बड़ा अपडेट

शिक्षा विभाग ने एक बार फिर बंपर तबादला सूची जारी की है। देर रात जारी की गई तबादला सूची में 598 प्रधानाचार्यों के साथ ही 233 प्रधानाध्यापकों के नाम शामिल हैं। साथ ही विभिन्न विषयों के व्याख्याता और वरिष्ठ अध्यापकों की सूची और लंबे समय से एपीओ चल रहे व्याख्याताओं को भी पदस्थापना दी गई है।
विभाग की ओर से जारी की गई 62 पेज की तबादला सूची में 598 प्रधानाचार्य और 233 प्रधानाध्यापकों के नाम शामिल है। इसी प्रकार 196 पेजों की तबादला सूची में बायो के 26, रसायन विज्ञान के 52, कॉमर्स के 10, अंग्रेजी के 78, भूगोल के 115, हिंदी के 264, इतिहास के 99, होमसाइंस के 16,गणित के 10, भौतिक विज्ञान के 55, राजनीति विज्ञान के 167, संस्कृत के24, उर्दू, डॅ्राइंग, इकोनॉमिक्स के 19 व्याख्याताओं का तबादला किया गया है।
इन्हें भी दी पदस्थापना
आदेशों की प्रतीक्षा में एपीओ बायो के 12 व्याख्याताओं, रसायन विज्ञान के 16 व्याख्याताओं, कॉमर्स के 6, अंग्रेजी के 22, भूगोल के 6, राजस्थानी साहित्य के एक, समाजशास्त्र के 2, उर्दू साहित्य के 2, इकोनॉमिक्स के 3, हिंदी के 35, इतिहास के 10, फिजिक्स के 20, राजनीति विज्ञान के 21 व्याख्याताओं को भी पदस्थापना आदेश विभाग ने जारी किए हैं।
इसके साथ ही 192 पेजों की तबादला सूची में विभिन्न विषयों के 1886 वरिष्ठ अध्यापकों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। विभाग ने सैकेंड गे्रड के 8, शारीरिक शिक्षक199 के साथ ही सैकड़ों की संख्या में सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सीनियर टीचर, लैब सहायक, ग्रेड थर्ड पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रयोगशाला सहायक के तबादले और पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.