script#SpeakUp-कम हुआ है प्रतिभा का सम्मान-प्रो.जीसी त्रिपाठी | Talent respect is very important- Pro. GC Tripathi | Patrika News

#SpeakUp-कम हुआ है प्रतिभा का सम्मान-प्रो.जीसी त्रिपाठी

locationवाराणसीPublished: Aug 25, 2016 03:00:00 pm

Submitted by:

Devesh Singh

एचयू के वीसी प्रो.जीसी त्रिपाठी ने कहा कि प्रतिभा को राज्यों की जंजीर से नहीं बांधना चाहिए। सिंधू व साक्षी देश की बेटी है और उन सभी भारतीयों को गर्व है

Pro, GC Tripathi

Pro, GC Tripathi


वाराणसी. बीएचयू के वीसी प्रो.जीसी त्रिपाठी ने कहा कि प्रतिभा को राज्यों की जंजीर से नहीं बांधना चाहिए। सिंधू व साक्षी देश की बेटी है और उन सभी भारतीयों को गर्व है। देश को कोई ऐसा राज्य नहीं होगा, जो ऐसी बेटियों पर गर्व न करे। यूपी में खिलाड़ी नहीं निकलने के प्रश्र पर प्रो.त्रिपाठी ने कहा कि यह सच है कि प्रतिभा का सम्मान कम हुआ है और प्रतिभा का सम्मान करना हमे अपने स्वभाव में लाना होगा।
उन्होंने कहा कि धन्य होते हैं मां-बाप व स्थान, जहां ऐसी प्रतिभाओं का जन्म होता है। देश की दो बेटियों ने दुनिया में करोड़ों भारतीय का नाम रौशन किया है। प्रो.त्रिपाठी ने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत सोच है कि जिसमे क्षमता होती है वह रास्ता खोज लेता है। प्रतिभा को छिपाया नहीं जा सकता है। यूपी में प्रतिभा की कमी नहीं है और प्रतिभा अपने लिए खुद ही वातावरण तैयार करती है। बीएचयू वीसी प्रो.जीएस त्रिपाठी ने कहा कि प्रतिभा हर समय हर जगह उपलब्ध नहीं होती है और जब प्रतिभा का जन्म हो जाता है तो उसके लिए खुद ही रास्ता तैयार हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमे सिंधू व साक्षी जैसी बेटियों को रोल माडल बनाते हुए खुद को साबित करना चाहिए। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो