scriptमहाराष्ट्र में प्रवासी राजस्थानियों को लुभाने की कोशिश में राजस्थान के नेता, हरियाणा में मतदाता बाहुल्य के आधार पर कमान | election | Patrika News

महाराष्ट्र में प्रवासी राजस्थानियों को लुभाने की कोशिश में राजस्थान के नेता, हरियाणा में मतदाता बाहुल्य के आधार पर कमान

locationजयपुरPublished: Oct 17, 2019 02:34:39 pm

Submitted by:

Vikas Jain

 
– निकाय चुनाव से पहले महाराष्ट्र और हरियाणा में राजस्थान के नेताओं का शक्ति परीक्षण- भाजपा और कांग्रेस के 500 से ज्यादा छोटे बड़े नेताओं का दो राज्यों में डेरा

Now the politics of allegations against each other

Now the politics of allegations against each other

जयपुर। प्रदेश की सियासत में बड़ा नाम रखने वाले भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने करीब 10 दिन से महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार और चुनाव प्रबंधन की कमान संभाल रखी है। दोनों दलों के करीब 500 छोटे बड़े नेताओं का प्रवास इन दिनों दोनों राज्यों में हैं। बड़े नेताओं की जहां अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं हो रही हैं। वहीं निचले स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रबंधन व अन्य गतिविधियों की कमान संभाल रखी है। महारा्र्र में राजस्थान के नेताओं का फोकस प्रवासी राजस्थानियों पर है। वहीं हरियाणा में मतदाता बाहुल्य, रिश्तेदारी और अपने वर्ग के प्रभाव वाले क्षेत्रों के आधार पर नेताओं को मतदाताओं को लुभाने की जिम्मेदारियों सौंपी गई है। राजस्थान में आगामी नवंबर माह में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से पहले इसे प्रदेश के दिग्गज नेताओं का बड़ा शक्ति परीक्षण माना जा रहा है।
भाजपा — महाराष्ट्र में 70 और हरियाणा में 44 बड़े नेताओं ने डाला डेरा

भाजपा की ओर से हरियाणा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित 44 बड़े नेता चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। यहां हर बड़े नेताओं के साथ 4-5 दूसरे नेताओं की टोली साथ है। यहां मुख्य तौर पर पूनिया के अलावा उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी, बाबा बालकनाथ, ज्ञानदेव आहूजा चुनाव अभियान में शामिल हैं। यहां हरियाणा के भाजपा नेताओं के साथ राजस्थान के भाजपा नेताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इनमें काशीराम गोदारा को सिरसा, दादरी, भिवानी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी जिलों में संबंधित जिलों के भाजपा अध्यक्षो के साथ राजस्थान प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। दादरी में स्वामी सुमेधानंद सरस्वती को भी राजस्थान प्रदेश संयोजक बनाया गया है। हरियाणा की कालावाली, डबवाली, रानिया, सिरसा, ऐलनाबाद, बाढडा, दादरी, लोहारू, भिवानी, तोशाम, बयानी खेड़ा, अटेली, महेन्द्रगढ़, नारनौल, नंगल चौधरी, बावल, कोसली और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 43 भाजपा नेताओं केा प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं महाराष्ट्र चुनाव में प्रवासी राजस्थानियों को लुभाने के लिए राजस्थान के 70 दिग्गज भाजपा नेताओं के दौरे अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया और सह संयोजक के रूप में सोहनलाल तांबी हैं। मुंबई के संयोजक सांसद देवजी पटेल, ठाणे के शंकर सिंह राजपुरोहित और पुण के संयोजक केसाराम चौधरी हैं। महाराष्ट्र के करीब 40 विधानसभा क्षेत्रों में इस समय करीब 250 भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टीम मौजूद है। यहां मुख्य नेताओं में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व मंत्री व विधायक किरण माहेश्वरी, वासुदेव देवनानी, सांसद व पूर्व मंत्री पीपी चौधरी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा, श्रीचंद कृपलानी, सुशील कटारा, अनिता भदेल सहित कई अन्य नेता मौजूद हैं।
——————————-

कांग्रेस — प्रत्याशियों की मांग के अनुसार जा रहे हैं कांग्रेस के नेता

राजस्थान में कांग्रेस के बड़े नेता महाराष्ट्र व हरियाणा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, लेकिन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में चुनाव प्रचार के जा रहे नेताओं की आधिकारिक सूची ही उपलब्ध नहीं है। पीसीसी पदाधिकारियों के अनुसार महाराष्ट्र व हरियाणा की कांग्रेस कमेटियां अपने-अपने उम्मीदवारों की मांग पर नेताओं को बुला रही हैं। यहां से केवल प्रदेश में दो सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार हुई है। इस सूची में पूर्व प्रधानमंत्री व राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से लेकर एनएसयूआइ के प्रदेशाध्यक्ष तक का नाम शामिल है।कांग्रेस की ओर से महाराष्ट्र में स्टार प्रचारक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने चुनाव की कमान संभाली हुई है। इन नेताओं को मुख्य फोकस प्रवासी राजस्थानी हैं। मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा भी कई दिनों से महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम ने धारावी सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया है। वहीं, बुधवार को उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी सांगली में कांग्रेस प्रत्याशी से समर्थन में जनसभा की। इनके अलावा खनिज व गौपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने एक दिन पहले राहुल गांधी के साध वर्धा में जनसभा की थी। मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ पुखराज पाराशर नीरज डांगी, पंकज मेहता, राम लाल जाट,करण सिंह राठौड, महेन्द्र मालवीय, गोपाल लाल मीणा, मुरारी लाल मीणा, केके हरितवाल, शिशु पाल सिंह राजपुरोहित, पंकज काकू, तेज पाल सिह सिंधु व कई अन्य नेता भी महाराष्ट्र में डेरा जमाए हुए हैं। सभी बड़े नेताओं के साथ कई दूसरे नेताओं की टोलियां भी चुनाव संबंधी काम-काज में लगी हुई हैं। जानकारी के अनुसार हरियाणा कांग्रेस कमेटी से भी इन्हीं स्टार प्रचारकों की मांग आई है। महाराष्ट्र के बाद मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री जनसभाएं करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो