राज्यसभा चुनाव में 26 मार्च को वोटिंग होगी, भाजपा ने पर्याप्त संख्याबल नहीं होने के बावजूद अपने दो प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। अब पूर्व मुख्यमंत्री के आईसोलेशन में रहने के चलते भाजपा नेताओं के माथे पर चिंता की लंकीरें हैं। दरअसल अब राजे के राज्यसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है कि वे वोट डाल पाएंगी या नहीं।
पूर्व मुख्यमंत्री का अगर वोट नहीं होता है तो सीधे-सीधे भाजपा का एक वोट कम हो जाएगा। हालांकि विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का वोट चुनाव में माना जाएगा या नहीं इसका फैसला चुनाव आयोग करेगा। इसे लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा जाएगा।
10-15 दिन तक रखा जा सकता है आइसोलेशन में
बताया जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री को आईसोलेशन में 10- से 15 दिन तक रखा जा सकता है। जिसके चलते उनके राज्यसभा चुनाव में वोट डाले जाने की संभावना बहुत कम ही कम है। ऐसे में अगर राजे का वोट नहीं होता है तो से भाजपा के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा।
भाजपा के अभी विधानसभा में 72 विधायक हैं और तीन रालोपा विधायक भी भाजपा के साथ हैं। ऐसे में इनकी संख्या 75 है। राजे के वोट नहीं डाले जाने की संभावना के बाद ये संख्या राज्यसभा चुनाव में 74 रह जाएगी।