scriptयुवा कांग्रेस का चुनाव परिणाम हुआ घोषित, अध्यक्ष के परिणाम पर संशय | Election results of Youth Congress declared | Patrika News

युवा कांग्रेस का चुनाव परिणाम हुआ घोषित, अध्यक्ष के परिणाम पर संशय

locationजयपुरPublished: Mar 29, 2020 01:17:45 pm

Submitted by:

firoz shaifi

-मतदान के डेढ़ माह बाद जारी हुआ परिणाम, प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष का परिणाम रोका, -चुरू, चितौड़गढ़ और झुंझुनू जिले के परिणाम भी रोके, फर्जी मतदान की आशंका के चलते रोका था प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव परिणाम, कमेटी कर रही है मामले की जांच , बाकी सभी पदों पर जारी हुआ परिणाम

jaipur

youth congress

जयपुर। प्रदेशाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए युवा कांग्रेस में हुए ऑनलाइन वोटिंग में फर्जीवाडे की शिकातयों के बाद रोके गए युवा कांग्रेस का चुनाव परिणाम जारी कर दिया है। जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम जारी कर दिए गए हैं। हालांकि चुरू, चितौड़गढ़ और झुंझुनू जिले के परिणाम अभी भी जारी नहीं हो पाए हैं।


प्रदेशाध्यक्ष और उपाध्यक्षों के चुनाव परिणाम पर संशय
वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और उपाध्यक्षों के चुनाव परिणाम पर अभी भी संशय बना हुआ है। दोनों ही पदों पर चुनाव परिणाम जारी नहीं हुए हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि इनका चुनाव परिणाम और विलंब हो सकता है।


शिकायतों के बाद रोके गए थे परिणाम
दरअसल युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर ऑनलाइन वोटिंग हुई थी। जिसमें तीन मार्च को परिणाम जारी किए थे। प्रदेशाध्यक्ष पद पर सुमित भगासरा को विजयी घोषित किया था।

इसके बाद अन्य प्रत्याशियों ने चुनाव में फर्जीवाड़ा करने के आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के दिल्ली स्थित मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जांच की मांग की थी। जिसके बाद चुनाव प्राधिकरण ने चुनाव परिणाम पर रोक लगाते हुए जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच शुरू की थी।

ट्रेंडिंग वीडियो