scriptयुवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए 28 फरवरी को आएगा चुनाव परिणाम | Election results will come for various posts of Youth Congress | Patrika News

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए 28 फरवरी को आएगा चुनाव परिणाम

locationजयपुरPublished: Feb 27, 2020 10:17:40 am

Submitted by:

firoz shaifi

पहले जिला अध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी के 27 फरवरी को आना था परिणाम, अब सभी पदों के लिए 28 फरवरी को होगी घोषणा

youth congress

youth congress

जयपुर। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों का परिणाम अब 28 फरवरी शुक्रवार को एक साथ ही जारी किया जाएगा। पहले जिलाध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी के परिणाम 27 फरवरी को जारी करने की घोषणा की गई थी, लेकिन बुधवार शाम इसे टाल दिया गया और अब एक साथ ही सभी पदों के लिए परिणाम जारी किए जाएंगे।

शुक्रवार को सुबह 11 बजे परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। सभी पदों के लिए परिणाम ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजे सभी पदों के नतीजे ऑनलाइन घोषित कर दिए जाएंगे। युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए 22 और 23 फरवरी को ऐप के जरिए सुबह 9 बजे शाम चार बजे तक ऑनलाइन मतदान कराया गया था।

हालांकि 22 फरवरी को मतदान के पहले दिन सर्वर डाउन और तकनीकी खामियों के चलते वोटिंग बहुत कम हो पाई थी। पहले दिन 16910 दस ही मतदाता वोट कर पाए थे। वहीं दूसरे दिन 93 हजार वोट पड़े थे।

हालांकि इस बार 4.10 लाख मतदाता थे, लेकिन महज एक लाख नौ हजार नौ सौ लोग वोट कर पाए। बता दें कि ऐप से चुनाव कराने को लेकर प्रत्याशियों ने सवाल भी खड़े किए थे और ऐप की बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो