scriptसौ साल पहले भी दौड़ती थी इलेक्ट्रिक कारें, जानिए कैसी थी | Electric Car | Patrika News

सौ साल पहले भी दौड़ती थी इलेक्ट्रिक कारें, जानिए कैसी थी

locationजयपुरPublished: Apr 06, 2019 09:35:08 pm

Submitted by:

pushpesh

-लकड़ी के टायरों पर दौड़ती थीं कारें

-लकड़ी के टायरों पर दौड़ती थीं कारें

क्रीगर

जयपुर.

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों से काफी पहले भी बैटरी वाली कारें अमरीका की सडक़ों पर दौड़ती थीं। ये बात और है कि उस वक्त पर्यावरण संबंधी चिंताएं नहीं थी, लेकिन प्रायोगिक रूप में इन्हें चलाया गया था। 1901 में अमरीका में अनुमानित 38 फीसदी कारें इलेक्ट्रिक थीं। 40 फीसदी भाप से चलने वाली थीं, जबकि 22 प्रतिशत गैसोलिन पर चलती थीं। इसके चलते उस वक्त शहरों की सडक़ें साफ सुथरी होती थीं। 1915 तक वाशिंगटन में 1324 इलेक्ट्रिक कारें थीं। इतनी ही कारें डेट्रायट में थीं। जबकि शिकागो में 4000 और न्यूयॉर्क में 3200 इलेक्ट्रिक कारें थीं। एमर्सन और ओर्मा कार कंपनी के डीलर डब्लूआर इमर्सन कहते हैं, ऑटोमोबाइल क्षेत्र में यह एक क्रांति का दौर था। उस वक्त इलेक्ट्रिक कारों के पीछे महिलाओं की ड्राइविंग फोर्स थी। यह इसलिए भी कि इलेक्ट्रिक कारें स्टीमर और गैसोलीन से चलने वाली कारों की तुलना में अधिक शांत, स्वच्छ और आसान थीं। वाशिंगटन में कई राष्ट्रपतियों के परिवारों में ऐसी कारों का काफी चलन था। राष्ट्रपति विलियम हॉवर टफ्ट व्हाइट मोटर कंपनी की बड़ी, खुली और स्टीम कार पसंद करते थे। लेकिन 1909 में उनकी पत्नी हेलन ने वाशिंगटन के आसपास दो सीटर बेकन क्वीन विक्टोरिया इलेक्ट्रिक कार चलाना शुरू कर दिया। 1912 में हेलने ने बेकर की जगह दूसरी कार ले ली। तब अखबारों ने छापा था कि राष्ट्रपति की पत्नी के इलेक्ट्रिक कार चलाने से अब इलेक्ट्रिक कारों का दौर शुरू हो गया। 1913 में राष्ट्रपति विल्सन ने एक गैसोलिन पियर्स एरो कार को राष्ट्रपति की आधिकारिक कार के रूप में चुना।
एक सदी पहले की इलेक्ट्रिक कारें
1. मोरिसन (1891) : अमरीका की पहली इलेक्ट्रिक कार। 6 से 12 यात्री ले जाने की क्षमता। 32 किमी/घंटे की रफ्तार। एक बार चार्ज करने पर 50 मील तक चलती थी।
2. रिकर (1900) : इसकी खासियत इसके लकड़ी के टायर है। 48 बैटरी सेल ऑनबोर्ड होते थे। कैबिन की खिड़कियां ऊपर और नीचे उठ सकती थी।
3. रिकर टारपीडो (1901) : रिकर इलेक्ट्रिक कार के संस्थापक एंड्रयू रिकर ने 1901 में उस वक्त की सबसे तेज गति (92 किमी/ घंटे) की कार टारपीडो बनाई।
4. क्रीगर (1906) : ये कार पेरिस में बनाई गई। इसका डिजाइन अमरीका के रोड आइलैंड के सीनेटर जॉर्ज पी. वेडमोर ने तैयार किया था। इसके स्टीयरिंग हील काफी आगे होते थे।
5. बैबोक (1909) : एक बार की चार्जिंग पर यह इलेक्ट्रिक कार 161 किलोमीटर तक चलती थी। 20 से 28 किमी प्रति घंटे की गति वाली कार में स्टॉक बैटरी इस्तेमाल होती थी।
6. बैली (1909) : ये इलेक्ट्रिक कार मजबूती के लिए जानी जाती थी। इस कार को न्यू हैंपशायर के माउंट वाशिंगटन की ऊंचाई पर भी चलाया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो