दो से ढाई किलो वाट की बैट्री, एक बार चार्ज करने पर चल रही सौ किमी
नियमानुसार 0.25 किलोवाट से कम की बैट्री वाले वाहन ही रजिस्ट्रेशन से मुक्त रखे गए हैं। राजधानी में जो दुपहिया वाहन बिना नंबर के बेचे जा रहे हैं, उनकी बैट्री दो से ढाई किलोवाट तक की है। इतना ही नहीं एक बार चार्ज करने पर सौ किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं। बैट्री को एक बार चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगता है। जबकि जो वाहन आरटीओ रजिस्ट्रेशन के साथ बेचे जा रहे हैं, उनकी अधिकतम स्पीड भी 100-120 किलोमीटर प्रतिघंटे की ही है। एक बार चार्ज होने पर 100-120 किलोमीटर ही चल पाती है।

हर इलाके में अलग कम्पनी के वाहन बिक रहे राजधानी में देसी-विदेशी कम्पनियों के इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन बिक रहे हैं।खास बात यह है कि हर इलाके में अलग कम्पनी का आउटलेट है। बेहतर ई दुपहिया वाहन बनाने की चाह में नियमों से समझौता किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के कारण ही कम्पनियों ने वाहनों की स्पीड बढ़ा दी है।
केवल इस प्रकार के वाहन रजिस्ट्रेशन से मुक्त - वाहन की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक ना हो।
- वाहन 0.25 किलोवाट से कम की 30 मिनट शक्ति वाली विद्युत मोटर से युक्त हो।
- वाहन का भार 60 किलो से अधिक (बैट्री के वजन को छोड़कर) ना हो।
- वाहन में यथोचित ब्रेक लगे हो।
- आगे एक सफेद, पीछे लाल रेट्रो रिफ्लेक्टर लगा हो।
- पैडल युक्त वाहन की अवस्था में यदि अतिरिक्त सहायक इलेक्ट्रिक मोटर लगी हो तो 25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति पहुंचने पर वाहन बंद हो जाए।