अंकल ने दी जीवन को दिशाबचपन से किशोर होने तक इन्होंने अपने आसपास नकारात्मक ही माहौल देखा था। कभी घर में मां को पैसे की तंगी से जुझते देखा तो कभी बाहर के लोगों ने इन्हें प्रताडि़त किया। इस माहौल के कारण ये लगातार डिप्रेशन और तनाव में रहने लगे। ऐसे में एक अंकल ही थे, जो हमेशा इनका साथ दिया करते थे। एक बार अंकल ने इन्हें रैप सीडी दी। इसके बाद तो इनकी रैप में दिलचस्पी शुरू हो गई। अंकल हमेशा इनके आइडिल रहे। जब भी मौका मिलता रैप गाते।विफलता से हुए हताशकड़ी मेहनत के बाद इन्होंने अपनी पहली एलबम इंफानाइट लॉन्च की लेकिन यह रैप बुरी तरह से फ्लॉप रही। इसी बीच इन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया। उस समय इनके पास केवल 40 डॉलर ही बचे थे। अब हालात बहुत बुरे हो गए थे। यहां तक कि एक बार इन्होंने आत्महत्या करने की भी कोशिश की। समय रहते इन्हें बचा लिया गया।[typography_font:14pt;” >इनका जन्म 1972 में अमरीका में हुआ था। इनके जन्म के बाद ही पिता परिवार को छोडक़र चले गए। ऐसे में मां कंधों पर भी इनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी। पैसों की कमी के कारण इन्हें एक शहर से दूसरे शहर में भटकना पड़ा। इस तरह स्कूल भी बदलती रही। यही एक कारण था कि उनके कभी दोस्त नहीं बन पाए। इतना ही नहीं किशोरावस्था में इन्हें रंगभेद का भी शिकार होना पड़ा। जिस जगह ये रहते थे वहां काले लोगों का घनत्व ज्यादा था, इसलिए बचपन में इन्हें बहुत सताया गया। इन सबका इतना प्रभाव पड़ा कि वे तनाव में रहने लगे थे। इसका असर इनकी पढ़ाई पर भी पड़ा। नतीजा यह रहा कि 9वी कक्षा में ये तीन बार फेल हो गए। इसी वजह से बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। स्कूल के बाद पैसे कमाने के लिए इन्होंने छोटी-मोटी नौकरी शुरू की। कभी रेस्टोरेंट में बर्तन धोते को कभी लोगों की कार साफ करते।किस्मत ने दिया एक और मौका1997 का साल ये कभी नहीं भूल सकते, जब इन्हें एक बार फिर से खुद को साबित करने का मौका मिला। दरअसल, इस साल एक रैप कॉम्पीटिशन हुआ। इसमें इन्होंने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में इन्हें दूसरा स्थान मिला। इनके रैप से उस समय के पापुलर आर्टिस्ट बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने इनके साथ काम करने का मन बना लिया। ‘द स्लिम शेडी’ नाम का एक एल्बम बना, जो 1999 में रिलीज हुआ। इसके बाद तो इन्होंने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा। जब गाना लिखने बैठते तो 20-20 घंटे तक म्यूजिक रूम में ही रहते थे। आगे चलकर इन्होंने एक्टिंग में भी किस्मत आजमाई। इसी के साथ दो किताबें भी लिखीं, जो काफी लोकप्रिया हुई। ये व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि रैप की दुनिया में छाने वाले मशहूर रैपर, प्रड्यूसर, सिंगर, एक्टर एमिनेम है। इनके नाम कई ग्रैमी अवॉर्ड है। वर्ष 2013 में एमिनेम एक गीत में 1560 शब्द यूज किए थे। 100 शब्द 16 सेकंड में बोलने का रिकॉर्ड भी ये अपने नाम कर चुके हैं।