जयपुर

जानिए जयपुर के उन जगहों की खासियत जहां फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रों घूमने पहुंचे

5 Photos
Published: January 25, 2024 05:19:32 pm
1/5

Emmanuel Macron Jaipur Visit : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों और भारत के प्रधानमंत्री जयपुर दौरे पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान मैंक्रों आमेर महल से लेकर जंतर-मंतर और हवा महल जैसी विरासतों की सैर करने वाले हैं। जानिए इन जगहों की खासियत के बारे में जहां फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रों घूमने जाएंगे।

2/5

आमेर महल
- 2013 में यूनेस्को द्धारा वर्ल्ड हेरिटेज की साइट में शामिल किया जा चुका है।
- महल में शीशे इस कदर लगाए गए हैं कि लाइट ऑन करने पर पूरा महल जगमगा उठता है।
- ऊंची पहाड़ी पर बना यह किला, हिंदू और मुगल शैलियों से मिलकर बना है।

3/5

हवा महल
- हवा महल में बहुत सारी खिड़कियां हैं जो हवा के झरोखों की तरह हैं। इस वजह से इसे हवा महल कहा जाता है।
- इसे द पैलेस ऑफ विंड्स भी कहा जाता है।
- इसे शहर की सबसे प्रतिष्ठित ऐतिहासिक इमारतों में से एक माना जाता है।

 

4/5

रामबाग पैलेस
- यह सबसे महंगे होटलों में से एक हैं
- इसे पूरी दुनिया में नंबर 1 होटलों की सूची में रखा गया है।
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रों रामबाग पैलेस में ठहरने वाले हैं जहां मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टर के प्रोजेक्ट समेत कई अहम मुद्दे पर चर्चा होगी।

5/5

जंतर मंतर
- ग्रहों की गति नापने के लिए यहां विभिन्न प्रकार के उपकरण लगाए गए हैं। यहां लगा सम्राट यंत्र सूर्य की सहायता से वक्त और ग्रहों की स्थिति की जानकारी देता है।
- माना जाता है कि इसे 1729 में प्रबुद्ध शासक सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा बनाया गया था - यह दुनिया की सबसे सटीक पूर्व-आधुनिक वेधशालाओं में से एक है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.