महासंघ की ओर से यह मांग की जा रही है कि राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान जुलाई 2019 से देय 5 फीसदी महंगाई भत्ता देने के आदेश सरकार जारी करे। महंगाई भत्ता जारी करने के साथ ही कर्मचारी वेतन कटौती के आदेश वापस लिए जाने की मांग भी कर रहे हैं। यह आदेश पिछली भाजपा सरकार के समय के हैं, कर्मचारी राज्य सरकार से इस आदेश को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। जयपुर में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मचारी महासंघ मांग कर रहा है कि वेतन कटौती का आदेश 30 अक्टूबर 2017 को जारी किया गया था। इसके वापस लिया जाए। इसके साथ ही नौ प्रमुख मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के आव्हान पर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।