गौ तस्करों का दुस्साहस..... पीछा कर रही पुलिस पर फायर ठोके, जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी.... गंभीर हालत
जयपुरPublished: Sep 16, 2023 01:47:25 pm
अचानक तस्करों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और साथ ही फायर ठोक दिए।


pic
जयपुर
गौवंश तस्करी के मामले राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस एक्शन लेती है तो तस्कर पुलिस पर फायर करने से भी नहीं चूकते। इसी तरह का एक मामला दौसा जिले से सामने आया है। दौसा जिले में गौ तस्करों ने पुलिस की जान खतरे में डाली। पुलिस पर फायर ठोके। पुलिसवालों ने जैसे तैसे जान बचाई और जवाबी फायर किए। पूरी रात के प्रयास के बाद आखिर तस्करों को सवेरे अरेस्ट कर लिया गया।