scriptEncounter between Punjab police and miscreant, shot in leg while runni | पंजाब पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, भागते समय पैर में मारी गोली | Patrika News

पंजाब पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, भागते समय पैर में मारी गोली

locationजयपुरPublished: Nov 20, 2022 04:24:13 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

रामनगरिया थाना इलाके में पंजाब पुलिस ने एक बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ में फायर कर दिया। फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में भर्ती करवाया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

पंजाब पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, भागते समय पैर में मारी गोली
पंजाब पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, भागते समय पैर में मारी गोली
रामनगरिया थाना इलाके में पंजाब पुलिस ने एक बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ में फायर कर दिया। फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में भर्ती करवाया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
पुलिस ने बताया कि गोली लगने वाले बदमाश का राज हुड्डा है। वह हरियाणा का गैंगस्टर हैं।पिछले दिनो डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की फरीदकोट में हत्या हुई थी। हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस को उसके जयपुर में होने की सूचना मिली थी। इस पर पंजाब पुलिस की टीम जयपुर आई। पुलिस ने उसके पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने उस पर फायर कर दिया। जबाव में बदमाश की तरफ से भी फायर किया गया। गोली बदमाश के पैर में लगी है। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में जीवन रेखा अस्पताल में भर्ती करवाया हैं। जहां उसका उपचार चल रहा हैं। जयपुर और पंजाब पुलिस की टीम अस्पताल में मौजूद हैं। बदमाश राम हुड्डा पंजाब में एक हत्या के मामले में जयपुर में फरारी काट रहा था। पंजाब पुलिस को जानकारी मिलने के बाद आज उसे रामनगरिया इलाके में फ्लैट पर दबिश देकर पकड़ा। बदमाश पुलिस की गिरफ्त से भागने के लिए फायरिंग करने लगा। जिस पर पंजाब पुलिस ने फायरिंग करते हुए उसके पैर पर गोली मार दी। पंजाब पुलिस उसे कुछ समय बाद उपचार के बाद अपने साथ पंजाब लेकर जाएगी।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.