scriptपहले टेस्ट में हार का साइड इफेक्ट…विराट पांचवें स्थान पर खिसके, जोरूट दो स्थान उछले | enland tour to india test ranking | Patrika News

पहले टेस्ट में हार का साइड इफेक्ट…विराट पांचवें स्थान पर खिसके, जोरूट दो स्थान उछले

locationजयपुरPublished: Feb 11, 2021 12:09:19 am

Submitted by:

Satish Sharma

इंग्लैंड के कप्तान जो रुट और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन आईसीसी टेस्ट रैंङ्क्षकग में क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं।

पहले टेस्ट में हार का साइड इफेक्ट...विराट पांचवें स्थान पर खिसके, जोरूट दो स्थान उछले

पहले टेस्ट में हार का साइड इफेक्ट…विराट पांचवें स्थान पर खिसके, जोरूट दो स्थान उछले

दुबई। इंग्लैंड के कप्तान जो रुट और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ चेन्नई में पहले टेस्ट में अपने मैच विजयी प्रदर्शन की बदौलत बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंङ्क्षकग में क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। रुट ने चेन्नई टेस्ट में पहली पारी में 218 और दूसरी पारी में 40 रन बनाये और इंग्लैंड को 227 रन से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। रुट ने इससे पहले श्रीलंका दौरे में दो टेस्टों में 228 और 186 रन की पारी खेली थी। भारतीय उपमहाद्वीप में खेले तीन टेस्ट मैचों में जो रूट के बल्ले से 684 रन निकले हैं। इंग्लैंड के कप्तान ने दो स्थान की छलांग लगाई और भारतीय कप्तान विराट तथा ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
टॉप १० टेस्ट बल्लेबाज
खिलाड़ी देश रेटिंग
विलियम्सन न्यूजीलैंड ९१९
स्मिथ ऑस्टे्रलिया ८९१
जोरूट इंग्लैंड ८८३
लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया ८७८
विराट भारत ८५२
बाबर पाकिस्तान ७६०
पुजारा भारत ७५४
निकोल्स न्यूजीलैंड ७४७
स्टोक्स इंग्लैंड ७४६
वार्नर ऑस्ट्रेलिया ७२४

टॉप १० टेस्ट गेंदबाज
खिलाड़ी देश रेटिंग
कमिंस ऑस्ट्रेलिया ९०८
ब्रॉड इंग्लैंड ८३०
एंडरसन इंग्लैंड ८२६
वेगनर न्यूजीलैंड ८२५
हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया ८१६
साउथी न्यूजीलैंड ८११
अश्विन भारत ७७१
बुमराह भारत ७६९
रबादा द. अफ्रीका ७५३
होल्डर वेस्टइंडीज ७४५
टॉप १० टेस्ट ऑलराउंडर
खिलाड़ी देश रेटिंग
स्टोक्स इंग्लैंड ४२८
होल्डर वेस्टइंडीज ४१४
जडेजा भारत ४१०
शाकिब बांग्लादेश ३५९
जैमिसन न्यूजीलैंड २९३
अश्विन भारत २८२
स्टार्क ऑस्ट्रेलिया २७५
ग्रैंडहोमे न्यूजीलैंड २५८
वोक्स इंग्लैंड २५३
कमिंस ऑस्ट्रेलिया २४९

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो