scriptराजे की यात्रा रोकने में पूरी भाजपा ने लगाई ताकत: डोटासरा | Entire BJP used strength to stop Raje's visit - Dotasra | Patrika News

राजे की यात्रा रोकने में पूरी भाजपा ने लगाई ताकत: डोटासरा

locationजयपुरPublished: Nov 24, 2021 08:34:26 am

Submitted by:

MOHIT SHARMA

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले, प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन और डीसीसी की घोषणा जल्द

govind singh dotasara

govind singh dotasara

शादाब अहमद / नई दिल्ली. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोई यात्रा निकाल रही है, जिसे रोकने के लिए भाजपा के संगठन ने पूरी ताकत लगा रखी है। कलह कांग्रेस में नहीं, बल्कि भाजपा में मची हुई है।

डोटासरा ने यह बात मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा बेहाल होकर लडख़ड़ा रही है। आपस में कलह है, जिसकी वजह से राजे की यात्रा को रोकने में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ताकत लगा रखी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 25 सांसद होने के बावजूद केन्द्र से अतिरिक्त बजट व पानी को लेकर विशेष पैकेज नहीं दिला सके हैं। भाजपा चाहे कुछ भी कहें, कांग्रेस मजबूत और एक है। 2023 में हम फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं।

जल्द ही कार्यकारिणी विस्तार
डोटासरा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नहीं मिल सके थे। यह उनसे शिष्टाचार मुलाकात थी। सोनिया गांधी से महंगाई समेत कई मुद्दों पर चर्चा की है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार जिलाध्यक्षों की नियुक्ति जल्द हो जाएगी। इस विषय में प्रभारी अजय माकन से भी चर्चा होनी है।

रघु शर्मा भी कई नेताओं से मिले
गुजरात प्रभारी रघु शर्मा भी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल, महासचिव मुकुल वासनिक समेत कई नेताओं से मुलाकात की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो