script'Entry' of Bharat Jodo Yatra in Rajasthan, Gehlot, Kamal Nath, Pilot | भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में 'एंट्री', राहुल का गहलोत — पायलट संग डांस | Patrika News

भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में 'एंट्री', राहुल का गहलोत — पायलट संग डांस

locationजयपुरPublished: Dec 04, 2022 07:21:14 pm

Submitted by:

rahul Singh

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले में एंट्री कर चुकी है।

भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में 'एंट्री', राहुल के साथ मंच पर गहलोत, कमलनाथ, पायलट मौजूद
भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में 'एंट्री', राहुल के साथ मंच पर गहलोत, कमलनाथ, पायलट मौजूद
जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले में एंट्री कर चुकी है। झालरापाटन के चवली गांव में स्वागत कार्यक्रम किया गया। राजस्थान के लोकनृत्य कालबेलिया से राहुल गांधी और अन्य नेताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ डांस किया। यात्रा का विश्राम स्थल चवली गांव में खेतों में रहेगा। यात्रियों के रूकने और भोजन की व्यवस्था यहीं की गई है। सोमवार सुबह छह बजे से यात्रा की औपचारिक शुरूआत झालावाड़ के काली तलाई स्थल से होगी। यात्रा छह जिलों से गुजरेगी और 18 विधानसभा इलाके भी इस दौरान आएंगे। यात्रा में 521 किलोमीटर का पैदल सफर किया जाएगा। 21 दिसंबर तक यात्रा राजस्थान में रहेगी। इसके बाद अलवर से हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.