scriptबिहार में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर ध्यान | Environmental Awareness in Bihar | Patrika News

बिहार में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर ध्यान

locationजयपुरPublished: Nov 26, 2019 06:42:19 pm

Submitted by:

hanuman galwa

Environmental Awareness : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (nitish kumar) ने कहा कि राज्य में पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर आने वाले दिनों में व्यापक स्तर पर अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

बिहार में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर ध्यान

बिहार में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर ध्यान


बिहार में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर ध्यान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर आने वाले दिनों में व्यापक स्तर पर अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारशरीफ स्थित हिरण्य पर्वत पर पर्यटन के विकास की संभावना को लेकर निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने संपूर्ण पहाड़ी के कैचमेंट एरिया के वर्षा जल को चेकडैम बनाकर पहाड़ी के ऊपर ही संचित एवं संरक्षित करने की संभावना पर कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने पहाड़ी पर निर्मित चिल्ड्रन पार्क एवं अन्य संरचनाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पहाड़ी पर निर्मित आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओरसे संरक्षित इब्राहिम मलिक वया के मकबरे का भी अवलोकन किया। कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान के तहत पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर आने वाले दिनों में व्यापक स्तर पर अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि यहां पर बहुत लोग आते हैं। इसके विकास के लिये जो कुछ करना है, करेंगे। इसको और ऐसा बना दिया जाएगा कि सब जगह के लोग यहां आऐ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो