script

कोरोना कहर पर सख्ती की लहर : इधर प्रतिष्ठान सीज, उधर जुर्माना फ्रीज

locationजयपुरPublished: Apr 09, 2021 04:09:42 pm

Submitted by:

Amit Pareek

नगर निगम प्रशासन उतरा कार्रवाई पर
कोचिंग संस्थान, होटल में गाइडलाइन की अवहेलना

होटल में कार्रवाई करते हुए।

होटल में कार्रवाई करते हुए।

जयपुर. राज्य सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन की पालन नही करने वालों पर नगर निगम प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। दोनों ही नगर निगम की ओर से शहर में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। गाइडलाइन की पालना नहीं करने वाले १४७ लोगों से एक लाख चार हजार पांच सौ रुपए जुर्माना वसूला गया। ग्रेटर नगर निगम के मालवीय नगर जोन में कोचिंग संस्थान, दो व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा मानसरोवर जोन में एक होटल को सीज किया गया। इसी तरह हैरिटेज निगम की ओर से हवामहल आमेर जोन में एक सब्जी की दुकान को सीज किया गया।
मालवीय नगर जोन उपायुक्त सुरेश चौधरी और सतर्कता उपायुक्त सेठाराम बंजारा के नेतृत्व में टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर जवाहर नगर कॉलोनी स्थित एक कोचिंग को सीज किया गया। कोचिंग के एक हॉल में १०० से ज्यादा विद्यार्थी मिले। बरकत नगर में नमकीन भंडार एवं टोंक फाटक पर एक ढाबे को कोविड-19 दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर सीज किया गया। इसी तरह मानसरोवर के श्रीगोपाल नगर में एक होटल को सीज किया गया। उपायुक्त आभा बेनीवाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। होटल में भी कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना की जा रही थी।

ट्रेंडिंग वीडियो