scriptकोरोना वायरस की जद में आया यूरोप | Europe comes in the grip of corona virus | Patrika News

कोरोना वायरस की जद में आया यूरोप

locationजयपुरPublished: Jan 25, 2020 11:21:51 pm

Submitted by:

dhirya

चीन से फैला जानलेवा कोरोना वायरस यूरोप तक जा पहुंचा है। पेरिस समेत फ्रांस में इस वायरस से पीडि़त 3 लोगों की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य मंत्री एग्नेस बुजिन ने इसकी पुष्टि की। इधर भारत ने चीन से अनुरोध किया है कि वह वुहान में शेष भारतीयों को शहर छोडऩे की अनुमति दे। वुहान से आने-जाने पर रोक लगने के बाद अब भी 250 से 300 भारतीय फंसे हैं।

कोरोना वायरस की जद में आया यूरोप

कोरोना वायरस की जद में आया यूरोप

वुहान . चीन से फैला जानलेवा कोरोना वायरस यूरोप तक जा पहुंचा है। पेरिस समेत फ्रांस में इस वायरस से पीडि़त 3 लोगों की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य मंत्री एग्नेस बुजिन ने इसकी पुष्टि की। इधर भारत ने चीन से अनुरोध किया है कि वह वुहान में शेष भारतीयों को शहर छोडऩे की अनुमति दे। वुहान से आने-जाने पर रोक लगने के बाद अब भी 250 से 300 भारतीय फंसे हैं। थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान, नेपाल, मलेशिया, अमरीका और ऑस्टे्रलिया में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। इस देशों में चीन से लौटे लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। इनकी स्वास्थ्य जांच की जाएगी। चीन के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार तक कोरोना वायरस से मौतों की संख्या 26 से बढ़कर 41 पहुंच गई। इनमें वुहान के अस्पताल में संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहा एक डॉक्टर भी शामिल है। 237 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। चीन ने वुहान में मरीजों के इलाज के लिए 450 सैन्य डॉक्टर तैनात किए हैं। कुल 1,965 संदिग्ध मामले सामने आए, जिनमें से अब तक 1287 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालात बिगडऩे पर वुहान समेत 17 शहरों से लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। निशुल्क बस सेवा, अधिकारियों की गाडिय़ों और राहत सामग्री ले जाने वाले वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों के आवागमन पर रविवार से रोक लगा दी गई है। इधर, अमरीका ने वुहान में फंसे करीब 1000 नागरिकों को निकालने का अभियान शुरू कर दिया है।
हांगकांग में आपातकाल
कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद हांगकांग ने आपातकाल घोषित कर दिया है। यहां नए साल की छुट्टियों के बाद स्कूल दो और सप्ताह तक बंद रहेंगे। हांगकांग की प्रशासक कैरी लाम ने शनिवार को कहा कि वुहान से आने वाली सभी ट्रेनों और उड़ानों को रोक दिया गया है।
वायरस फैलने को लेकर किए जा रहे अलग-अलग दावे
पेइचिंग . कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बाद वैज्ञानिक इसका इलाज खोजने में जुटे हैं। इस बीच चीन की राजधानी पेइचिंग के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि कोरोना वायरस सांपों के जरिए इंसान तक पहुंचा। यह अध्ययन जर्नल ऑफ मेडिकल वायरोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। शोध में सामने आया कि कोरोना वायरस एक पेथॉजन है। पेथॉजन बीमारियां उत्पन्न करने का काम करता है।
इंसानों में फैलने वाला वायरस वायरल प्रोटीन के साथ रिकॉम्बिनेश के जरिए बना है। यह वायरल प्रोटीन वायरस को बॉडी की प्रोटीन सेल्स पर बांध देता है, इससे व्यक्ति संक्रमित हो जाता है। इसके कई सबूत मिले हैं।
जैविक हथियारों पर सवाल
चीनी जैव युद्ध का अध्ययन करने वाले एक पूर्व इजरायली सैन्य खुफिया अधिकारी डैनी शोहेम ने दावा किया है कि जानलेवा कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन के गुप्त जैविक हथियार कार्यक्रम से जुड़ी वुहान प्रयोगशाला में हो सकती है। रेडियो फ्री एशिया ने बताया कि इस सप्ताह वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से जुड़ी स्थानीय टीवी रिपोर्ट को फिर प्रसारित किया। यह संस्थान गुप्त जैविक हथियार कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो