scriptगुस्से में वसुंधरा राजे ने कलक्टर को कहा—ये क्या हाल बना दिया है सूरसागर का | ex cm vasundhra raje | Patrika News

गुस्से में वसुंधरा राजे ने कलक्टर को कहा—ये क्या हाल बना दिया है सूरसागर का

locationजयपुरPublished: Aug 27, 2019 08:14:05 am

Submitted by:

PUNEET SHARMA

गुस्से में वसुंधरा राजे ने कलक्टर को कहा—ये क्या हाल बना दिया है सूरसागर का

गुस्से में वसुंधरा राजे ने कलक्टर को कहा—ये क्या हाल बना दिया है सूरसागर का

गुस्से में वसुंधरा राजे ने कलक्टर को कहा—ये क्या हाल बना दिया है सूरसागर का

गुस्से में वसुंधरा राजे ने कलक्टर को कहा—ये क्या हाल बना दिया है सूरसागर का

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय हैं। कार्यकर्ताओं की ओर से उठाए जा रहे जनहित के मुददों को लेकर वे बराबर उनका साथ दे रही हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बीकानेर जिले के बाजूबाला गांव में सांसद निहाल चंद मेघवाल की माताजी के निधन पर सांत्वना देने गई थी।

बाद में बीकानेर में कार्यकर्ता उनसे मिले और उनके मोबाइल पर बीकानेर में सूरसागर झील की दुर्दशा की हालत के फोटो उनके मोबाइल पर भेजे और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से कहा कि इस झील की हालत देख बीकानेर के वाशिंदे बेहद दुखी हैं।

कार्यकर्ताओं की बात सुन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उसी समय अपने मोबाइल से बीकानेर कलक्टर कुमार पाल गौतम को फोन लगा कर कहा कि ये क्या हाल बना दिया है इस ऐहतिहासिक झील का। हमने जीर्णोधार कर इस अलमोल विरासत को बवाया था। अब ये हाल है। सूरसागर की पाल टूट गई। जगह जगह कचरे के ढेर पड़े हुए हैं। आज कुछ करते क्यों नहीं। मैं आपको फोटो भेज रही हूं। आप देखिए कैसा हो गया है सूरसागर। आज इसे जल्द से जल्द ठीक करवाईए।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लगातार सक्रिय हैं और वे प्रदेश के कई जिलों के दौरे कर चुकी हैं और लगातार स्थानीय कार्यकर्ता जो मुददे उनको बता रहे हैं वे गंभीरता से लेती हैं और स्थानीय प्रशासन से बात करती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो