scriptराजस्थान में एक और सियासी दल की एन्ट्री, राहुल गांधी-सचिन पायलट के ‘ख़ास’ रहे नेता कर रहे अगुवाई | Ex Congress leader Ashok Tanwar parti Apna Bharat Morcha in Rajasthan | Patrika News

राजस्थान में एक और सियासी दल की एन्ट्री, राहुल गांधी-सचिन पायलट के ‘ख़ास’ रहे नेता कर रहे अगुवाई

locationजयपुरPublished: Jul 23, 2021 11:21:09 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

– प्रदेश में नए राजनीतिक संगठन की एन्ट्री, राजस्थान में ‘जनाधार’ मजबूत करने की कवायद, कांग्रेस पार्टी के ‘नाराज़’ नेताओं पर ख़ास नज़र!
 

1_2.jpg

जयपुर।

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर आज अपने नवगठित राजनीतिक दल ‘अपना भारत मोर्चा’ को राजस्थान में लांच करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बेहद करीबी माने जाने वाले अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी में अंतरकलह और अनदेखी के चलते पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने ‘अपना भारत मोर्चा’ नाम से एक नया राजनीतिक संगठन बना लिया था।

 

तंवर फिलहाल संगठन के मुखिया होने के नाते इसे मजबूत करने और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में वे राजस्थान में ‘अपना भारत मोर्चा’ को लॉन्च करने पहुंचे हैं। कल देर शाम जयपुर पहुँचने पर अशोक तंवर का ज़ोरदार स्वागत किया गया।

 

‘नाराज़’ कांग्रेस विधयकों के संपर्क में तंवर!
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक तंवर की कोशिश प्रदेश कांग्रेस में नाराज़ और हाशिये पर चल रहे नेताओं को ‘अपना भारत मोर्चा’ से जोड़ने की है। बताया जा रहा है कि वे प्रदेश कांग्रेस के नाराज़ खेमे वाले विधायकों के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि सरकार के कामकाज से नाराज़ चल रहे नेताओं में सचिन पायलट गुट के विधायक हैं। इनमें सचिन पायलट समेत ज़्यादातर विधायक तंवर के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो