scriptफेसबुक से दोस्ती गांठ रिटायर्ड टीचर को फंसाया, 43 लाख डुबोने के बाद नाइजीरिया से पकड़ कर लाई दो बदमाश | facebook friendship fraud a retired teacher, nigerian arrest | Patrika News

फेसबुक से दोस्ती गांठ रिटायर्ड टीचर को फंसाया, 43 लाख डुबोने के बाद नाइजीरिया से पकड़ कर लाई दो बदमाश

locationजयपुरPublished: Oct 16, 2019 12:43:42 am

Submitted by:

Dinesh Gautam

सोशल मीडिया पर विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर रिटायर्ड टीचर से 43.67 लाख रुपए हड़प लिए। दोनों को दिल्ली से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में विभिन्न राज्यों में 50 वारदात कबूल की है।

फेसबुक से दोस्ती गांठ रिटायर्ड टीचर को फंसाया, 43 लाख डुबोने के बाद नाइजीरिया से पकड़ कर लाई दो बदमाश

फेसबुक से दोस्ती गांठ रिटायर्ड टीचर को फंसाया, 43 लाख डुबोने के बाद नाइजीरिया से पकड़ कर लाई दो बदमाश

जयपुर rajasthan latest news प्रदेश के भीलवाड़ा से ऑनलाइन ठगी (online fraud)करने वाले गिरोह का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नाइजीरिया के नागरिक एवं नगालैंड निवासी उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर रिटायर्ड टीचर से 43.67 लाख रुपए हड़प लिए। दोनों को दिल्ली से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में विभिन्न राज्यों में 50 वारदात कबूल की है। खाते से करीब 4.67 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर ने बताया कि 15 सितम्बर को शहर की एक सेवानिवृत्त शिक्षिका ने कोतवाली में ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज कराया था। परिवादी ने बताया कि उसकी 28 जून को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। उसने अपने आपको लंदन निवासी एंड्रोलोरे बताया। करीब एक माह तक सोशल मीडिया पर बातचीत हुई। उसके बाद उसने कहा कि लंदन से एक गिफ्ट भेजा है। परिवादी गिफ्ट लेने डबोक (उदयपुर) हवाई अड्डा पहुंची।
हवाई अड्डे पर कहा कस्टम शुल्क चुकाओ

परिवादी को हवाई अड्डे पर एक महिला मिली। उसने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए कस्टम शुल्क के चार लाख रुपए खाते में डालने को कहा। परिवादी ने बताए खाते में चार लाख रुपए डाल दिया। उसके बाद गिफ्ट नहीं दिया गया। उसके बाद भी झांसा देकर परिवादी से कुल 43 लाख 67 हजार रुपए ले लिए गए।
मोबाइल लोकेशन से धरे गए

पुलिस ने इस मामले में विशेष टीम का गठन किया। कोतवाली प्रभारी यशदीप भल्ला की अगुवाई में टीम ने मूलत: एनम (नाइजीरिया) एवं हाल पालम कॉलोनी, नई दिल्ली बार्थोलोम्यू ऑडिकपो एवं मॉकोचुंग (नगालैंड) हाल दिल्ली निवासी उसकी पत्नी रोजलिन आसुमी को गिरफ्तार किया। आरोपियों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली से हिरासत में लेकर भीलवाड़ा लाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो