scriptकुफरी में सैलानियों का मेला | Fair of tourists in Kufri | Patrika News
जयपुर

कुफरी में सैलानियों का मेला

हिमाचल में बर्फबारी के बाद धूप खिलने से पर्यटन स्‍थल गुलजार हो उठे हैं। करीब-करीब सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटक उमड़ रहे हैं। शिमला, मनाली समेत आसपास के पर्यटन स्‍थलों में पर्यटकों की भरमार लग गई है।

जयपुरJan 24, 2020 / 06:13 pm

anant

कुफरी में सैलानियों का मेला

कुफरी में सैलानियों का मेला

हिमाचल में बर्फबारी के बाद धूप खिलने से पर्यटन स्‍थल गुलजार हो उठे हैं। करीब-करीब सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटक उमड़ रहे हैं। शिमला, मनाली समेत आसपास के पर्यटन स्‍थलों में पर्यटकों की भरमार लग गई है। पर्यटन स्थल नेहरुकुंड, सोलंग, फातरु आदि जगहों पर सैलानियों का मेला लगा है। बतादें कि जनवरी महीने में लगातार हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों की तादात में भी बढ़ोतरी हुई है।
-कारोबारियों में खुशी की लहर
सैलानी बर्फ के बीच घुड़सवरी के साथ-साथ कई तरह के साहसिक खेलों का भरपूर आनंद ले रहे हैं। पर्यटकों की संख्या अधिक होने से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों में भी खुशी की लहर है। दरअसल, पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से कारोबार बेहतर चलने लगा है। जानकारी के अनुसार, इधर, मनाली में भी हालात अब सामान्य हो गए हैं। वहीं, धर्मशाला के पर्यटन स्‍थल नड्डी, भागसू नाग के ऊपरी क्षेत्र और धर्मकोट के गलू में पर्यटकों की काफी भीड़ रही। पर्यटक बर्फ के बीच खूब मस्‍ती कर रहे हैं।
-शीतलहर का जारी
इधर, मौसम विभाग के अनुसार, राज्य की राजधानी शिमला में रात को तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में बर्फ की चादर बिछी हुई है और इसी के साथ यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। शिमला के नजदीकी पर्यटन स्थलों जैसे कुफरी, फागू, नारकंडा के साथ-साथ चंबा जिले में डलहौसी में भी बर्फ से ढकी हुई है। लाहौल-स्पीति जिला के मुख्यालय कीलोंग न्यूनतम तापमान शून्य से 14.7 डिग्री से नीचे के साथ राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना रहा। किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि धर्मशाला में 2.4 डिग्री, डलहौसी में 0.4 डिग्री और कुफरी में शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो