scriptखेल मंत्री अशोक चांदना के फार्म हाउस के पास कुएं में शव की सूचना से मचा हड़कंप! जांच करने पर सामने आया ये मामला | Fake News Viral Dead Body in Well at Bhankrota, jaipur | Patrika News

खेल मंत्री अशोक चांदना के फार्म हाउस के पास कुएं में शव की सूचना से मचा हड़कंप! जांच करने पर सामने आया ये मामला

locationजयपुरPublished: May 26, 2019 09:21:45 pm

Submitted by:

rohit sharma

खेल मंत्री अशोक चांदना के फार्म हाउस के पास कुएं में शव की सूचना से मचा हड़कंप! जांच करने पर सामने आया ये मामला

dead body

खेल मंत्री अशोक चांदना के फार्म हाउस के पास कुएं में शव की सूचना से मचा हड़कंप! जांच करने पर सामने आया ये मामला

जयपुर।

राजधानी जयपुर में अचानक एक कुएं में शव की सूचना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके में रविवार को एक 200 फीट गहरे सूखे कुएं के नजदीक बाइक खड़ी होने और कुएं में कुछ संदिग्ध हालत में कपड़े पड़े होने को देख अज्ञात ने शव की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और सिविल डिफेंस को बुलाया। सिविल डिफेंस की टीम ने मशक्कत कर कुएं में उतर देखा तो वहां दो भरे हुए कट्टे पड़े थे। टीम ने कट्टों को खंगाला तो उसमें कपड़े भरे हुए थे। साथ ही कुएं के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया।
ये हुआ पूरा मामला…

पुलिस ने बताया कि सिरसी रोड़ के सिंवार में खेल मंत्री अशोक चांदना के फार्म हाउस के पास दोपहर दो सौ फीट गहरे सूखे कुएं के पास लावारिस बाइक खड़ी व कुएं में पड़े कट्टे देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बिंदायका पुलिस चौकी प्रभारी एसआई मोतीलाल शर्मा मय पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। कुएं में शव होने के अंदेशे के चलते सूचना सिविल डिफेंस को दी।
सूचना पर सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर महेन्द्र सेवदा, अविनाश गहलोत, सीडीआई जिलेसिंह मान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं में रस्सी के सारे एक जवान को उतारा। कुएं में पड़े कट्टों में पुराने कपड़े भरे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं, बाइक को जब्त कर पुलिस चौकी ले आये। पुलिस बाइक मालिक की तलाश में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो