scriptप्रदेश के किसानों को आधा भी नहीं बांटा लोन, किसानों की बढ़ी परेशानियां | Farm Loan Waiver: Problems Increased of Farmers in Rajasthan | Patrika News

प्रदेश के किसानों को आधा भी नहीं बांटा लोन, किसानों की बढ़ी परेशानियां

locationजयपुरPublished: Jan 21, 2019 09:04:37 am

Submitted by:

dinesh

कर्जमाफी की घोषणा लागू करने में सरकार पात्रता तय करने में जुटी है…

Rajasthan Farmer
जयपुर।

कर्जमाफी की घोषणा लागू करने में सरकार पात्रता तय करने में जुटी है, वहीं किसान ऋण नहीं मिलने से परेशान हैं। रबी सीजन के लिए ऋण वितरण का जो लक्ष्य तय किया था उसमें से कई जिलों में अभी तीस प्रतिशत ऋ ण भी नहीं बंटा। अभी चार हजार करोड़ रुपए के ऋण वितरित होना बाकी हैं। डूंगरपुर में मात्र छह प्रतिशत ही लोन वितरित हुए हैं। जोधपुर खंड की हालत भी ठीक नहीं है।

खरीफ व रबी सीजन में 16 हजार करोड़ रुपए के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया था। खरीफ में यह लक्ष्य लगभग पूरा कर लिया गया। इस सीजन के दौरान कर्जमाफी योजना 2018 लागू हो गई। इसके बाद रबी सीजन में ऋण वितरण पर सम्बंधित केंद्रीय सहकारी बैंकों और अपेक्स बैंक ने लक्ष्य पर ध्यान नहीं दिया।

पहले नागौर में ऋ ण ज्यादा बंटा तो चुनाव के दौरान टोंक रहा अव्वल
नागौर जिले में रबी सीजन का मात्र बीस प्रतिशत का लक्ष्य पूरा किया गया है। भाजपा सरकार में सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक इसी जिले से थे। यहां खरीफ में 340 करोड़ के लक्ष्य को पूरा किया गया। अब सरकार बदलते ही स्थिति पलट गई। इसी कारण रबी में लक्ष्य बीस प्रतिशत भी पूरा नहीं हुआ। इसी तरह टोंक में खरीफ के 100 करोड़ के लक्ष्य के विपरीत 45 करोड़ के ही लोन बंटे थे। वर्तमान में चल रहे रबी सीजन में स्थिति पलट गई। यहां रबी सीजन के लिए 20 करोड़ रुपए का लक्ष्य तय किया गया था। इस बीच यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट चुनाव मैदान में उतर गए। बैंक अधिकारियों ने स्थिति को भांपते हुए ऋ ण वितरण पर पूरा ध्यान रखा और यहां आंकड़ा 60 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया। यहां दोनों सीजन में 120 करोड़ के लोन बांटने थे, जिसमें से 110 करोड़ से अधिक के लोन बांटे जा चुके हैं। सीसीबी के एमडी इंद्रसिंह का कहना है कि पूर्व में बजट नहींं होने से लोन बंट नहीं सका था।
इन जिलों में ऋ ण वितरण रहा कमजोर
जिला—- लक्ष्य—- लोन—– वितरण प्रतिशत
डूंगरपुर–7000–479 6.8—–
पाली–36000–5101—–14.17
नागौर–9000–1802 20.02—–
सिरोही–13500–3021—–22.38
बाड़मेर–35000–6264 —–17.89
जालौर–32000–9914—–30.98
हनुमानगढ–54000–20293—–35.57
सीकर–27000–9596—–35.43
उदयपुर–14000–3752—–26.79
बांसवाड़ा–9000–2101—–23.24
(रुपए लाख में)

बचे हुए लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास
16 हजार करोड़ के लक्ष्य के विपरीत करीब 12 हजार करोड़ के लोन बांटे हैं। बचे हुए लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।
– विद्याधर गोदारा, एमडी अपेक्स बैंक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो