scriptFarmer Protest :किसान मजदूर एकता दिवस मनाया | Farmer Protest: Kisan Mazdoor Ekta Diwas celebrated | Patrika News

Farmer Protest :किसान मजदूर एकता दिवस मनाया

locationजयपुरPublished: Feb 27, 2021 05:33:15 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

शाहजहांपुर-खेड़ा बॉर्डर पर किसान आंदोलन का 77 वां दिन

Farmer Protest :किसान मजदूर एकता दिवस मनाया

Farmer Protest :किसान मजदूर एकता दिवस मनाया

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को संत रविदास जयंती व चंद्रशेखर आज़ाद शहादत दिवस को किसान-मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाया गया। आमसभा की शुरुआत कामरेड अमराराम के सम्बोधन के साथ हुई। आमसभा को संबोधित करते हुए किसानों ने कहा कि क्रांतिकारियों को कैद किया जा सकता है,परंतु क्रांति को दुनिया की कोई ताकत ना कैद कर सकती है, ना रोक सकती है। क्रांतिकारी विचार सदैव जीवित रहते हैं और आगे बढ़ कर क्रांतिकारी बदलाव लेकर आते हैं। इस किसान आंदोलन से भी आने वाले समय मे राजनैतिक और सामाजिक बदलाव देखने को मिलेंगे ।
आमसभा को पवन दुग्गल, सुरेन्द्र पाल सिंह, ज्ञानी राजवीर सिंह, अनिल बेहरा,शीतल कंवर सिसोदिया, बलविंदर बुट्टर, आनंद सिंह, ईशा शर्मा, रूपराम खदा, मा.शेर सिंह, गुरकीरत सिंह, गोपाल बाजिया, काला मंडार, हरनाथ बुट्टर, पाल सिंह, हरगोबिंद सिंह, सुखदेव सिंह, भगत सिंह, किशन कुमार, सुरेश मोल, राजेन्द्र यादव, अशोक प्रधान, करण सिंह आदि ने भी संबोधित किया। आमसभा का समापन बावल चौरासी के प्रधान सुमेर सिंह जेलदार ने किया जबकि संचालन डॉ. संजय माधव ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो