थाने से चार किमी की दूरी पर चोरी-छिपे अफीम की खेती, कपड़े से ढके थे पौधे
जयपुरPublished: Mar 13, 2023 11:27:59 am
मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने देर रात कार्यवाही करते हुए 310 अफीम के अवैध पौधे जब्त किए।
जालोर/चितलवाना. पुलिस ने एक सप्ताह में दूसरी बार खेत में सामान्य फसलों के साथ चोरी-छिपे अफीम की खेती करते हुए एक किसान को पकड़ा है। पिछली बार सायला में अफीम के 310 पौधे डोडे सहित पकड़े गए वहीं इस बार चितलवाना में भी 310 अफीम के पौधे मिले हैं। ताज्जुब की बात यह है अफीम की यह खेती थाने से महज चार किलोमीटर दूर ही हो रही थी। इस मामले में थानाधिकारी पदमाराम को कई बार कॉल किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसिव नहीं किया। थाने से भी समुचित जानकरी नहीं दी गई। जानकारी के अनुसार कस्बे के पुलिस थाना क्षेत्र के सियाकों की ढाणी चितलवाना में एक खेत में अवैध रूप से खेती करते हुए किसान को गिरफ्तार किया गया है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने देर रात कार्यवाही करते हुए 310 अफीम के अवैध पौधे जब्त किए। पुलिस ने आरोपी लाडुराम पुत्र भाखराराम विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया। खेत में अफीम के पौधे कपड़ा लगाकर ढके हुए थे।