scriptकिसानों ने लगाया जाम | #Farmers#did#road#jaam# | Patrika News
जयपुर

किसानों ने लगाया जाम

किसानों ने लगाया जामसर्वे रिपोर्ट की प्रति दिए जाने की मांगमौके पर पहुंची पुलिसराहगीर हुए परेशान

जयपुरSep 01, 2019 / 07:11 pm

Rakhi Hajela

किसानों ने लगाया जाम

किसानों ने लगाया जाम

झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे के किसानों ने आज बकानी रासपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। किसान सर्वे रिपोर्ट की प्रति दिए जाने की मांग कर रहे थे। मामला दरअसल यह है कि बकानी कस्बे में फसल बीमा कम्पनी केसाथ राजस्व विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियो ंने खेत में खराब हुई फसल को लेकर सर्वे किया था लेकिन सर्वे रिपोर्ट की जानकारी किसानों को नहीं दी जिससे किसान आक्रोशित हो गए। किसानों का कहना था कि सर्वे उनके खेतों का किया गया है एेसे में सर्वे रिपोर्ट की प्रति उन्हें भी दी जानी चाहिए लेकिन जब अधिकारियों ने एेसा नहीं किया तो किसानों ने भूमाड़ा गांव के पास सड़क जाम कर दी। किसानों की ओर से लगाए गए जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं अधिकारियों की समझाइश का सर्वे की प्रति किसानों को दिलवाई। तीनों विभागों ने सयुक्त सर्वे में पाया गया है कि जिन खेतों में पानी भरा हुआ है, उसमें 100 प्रतिशन नुकसान हुआ है। वहीं जिन खेतो में पानी नहीं भरा हुआ है लेकिन उन किसानों की भी फसल बारिश के कारण ६० फीसदी तक खराब हुई है। फसल खराबा हुआ है उसमें 60 प्रतिशत खराबा बताया है।

Home / Jaipur / किसानों ने लगाया जाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो