scriptFarmers trying to dry wet sacks, grains | भीगी बोरियां , अनाज सुखाने की मशक्कत कर रहे किसान | Patrika News

भीगी बोरियां , अनाज सुखाने की मशक्कत कर रहे किसान

locationजयपुरPublished: May 26, 2023 08:07:22 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

बदले हुए मौसम का असर कूकर खेड़ा अनाज मंडी में भी देखने को मिला। जहां खुले में पड़ी अनाज की बोरियां भीग गई, जिन्हें शुक्रवार को किसान धूप में सुखाने का जतन करते हुए नजर आए।

भीगी बोरियां , अनाज सुखाने की मशक्कत कर रहे किसान
भीगी बोरियां , अनाज सुखाने की मशक्कत कर रहे किसान
बदले हुए मौसम का असर कूकर खेड़ा अनाज मंडी में भी देखने को मिला। जहां खुले में पड़ी अनाज की बोरियां भीग गई, जिन्हें शुक्रवार को किसान धूप में सुखाने का जतन करते हुए नजर आए। गुरुवार रात अचानक तेज हवा के साथ हुई बरसात ने ना केवल यहां की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी बल्कि किसानों की कड़ी मेहनत से उपजाया गया अनाज भीग गया, जिसके चलते किसानों और आढ़तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, शुक्रवारको किसान भीगी बोरियों में से गेंहू निकाल कर उन्हें सुखाने की मशक्कत करते रहे। उनका कहना था कि अब गेंहू सूखने के बाद उन्हें फिर से उनकी बोरियों में भरवाई करनी होगी जिससे लेबर का खर्च दोगुना हो जाएगा।इतना ही नहीं अनाज मंडी में जगह जगह पानी भी भर गया, जिससे किसानों को खासी परेशानी हुई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.