scriptइन पांच दिनों हो आपका लुक खास-tips for festival look | fashion tips for diwali season | Patrika News

इन पांच दिनों हो आपका लुक खास-tips for festival look

locationजयपुरPublished: Oct 18, 2019 07:39:06 pm

Submitted by:

Tasneem Khan

fashion tips for diwali season-जयपुर। करवा चौथ के बाद अब दीवाली की तैयारी पर पूरा ध्यान है। दीवाली और इसके आसपास के त्योहारों में हर दिन अलग लुक में दिखना भी आपके लिए कम चैलेंज नहीं होगा। आने वाले दिनों में पांच दिनों तक लगातार त्योहार है। तो इन पांच दिनों के लिए अलग कपड़े तो आप खरीदेंगी ही, लेकिन स्टाइल हर दिन कितना बदल सकती हैं, इस पर जरा ध्यान देने की जरूरत है। चलिए हम बताते हैं आपको धनतेरस, रूप चौदस से लेकर दीवाली और भाई दूज तक आप क्या पहन सकती हैं और मेकअप में कौनसा लुक आजमा सकती हैं।

इन पांच दिनों हो आपका लुक खास-tips for festival look

इन पांच दिनों हो आपका लुक खास-tips for festival look

जयपुर। करवा चौथ के बाद अब दीवाली की तैयारी पर पूरा ध्यान है। दीवाली और इसके आसपास के त्योहारों में हर दिन अलग लुक में दिखना भी आपके लिए कम चैलेंज नहीं होगा। आने वाले दिनों में पांच दिनों तक लगातार त्योहार है। तो इन पांच दिनों के लिए अलग कपड़े तो आप खरीदेंगी ही, लेकिन स्टाइल हर दिन कितना बदल सकती हैं, इस पर जरा ध्यान देने की जरूरत है। चलिए हम बताते हैं आपको धनतेरस, रूप चौदस से लेकर दीवाली और भाई दूज तक आप क्या पहन सकती हैं और मेकअप में कौनसा लुक आजमा सकती हैं।
सबसे पहले आएगा धनतेरस। इस दिन जहां आप घर के लिए नए सामान खरीदने में व्यस्त रहेंगी तो पूजा की तैयारी भी आपको करनी है। इसके लिए आप कुछ हल्का—फुल्का पहने। जैसे आप अनारकली ट्राई कर सकती हैं। यह कैरी करने में आसान होती हैं। इसे पहन आप घर के काम भी निपटा सकती हैं तो बाजार का चक्कर भी लगा आ सकती हैं। अनारकली के लिए आप वाइब्रेंट कलर का इस्तेमाल करें। इसमें आप नियोन कल चुन सकती हैं। ये फैशन में हैं। इसके साथ आपकों मैचिंग ज्वैलरी खरीदने की जरूरत नहीं। फिर से गोल्ड की पुरानी ज्वैलरी अब फैशन में है। अनारकली पर वर्क हैवी है तो आप सिर्फ ईयररिंग्स पहने। बालों को आगे से पफ देकर, जूड़ा बना लें। इससे काम करते समय आपको बाल बिखरने की शिकायत भी नहीं रहेगी। हां, इस दिन काम ज्यादा होता है तो आप हील्स की बजाय फ्लेट फुटवीयर ही पहने। मेकअप को लाइट ही रखें। डार्क शेड की लिपस्टिक लगा सकती हैं।
रूप चौहदस का दिन होता ही संवरने के लिए है। दीवाली से पहले पार्लर जाने का यह अच्छा दिन है। सुबह पार्लर जाएं और शाम को लाइट वर्क वाला लहंगा पहने। इसके साथ आप अपने लॉकर में पड़ी ज्वैलरी का इस्तेमाल करे। चौकर सेट है, तो उसे पहने। लहंगे के साथ भी जूड़ा बनाना अलग लुक देता है। इस जूड़े में आप फूलों की वेणी लगाएं। इससे रूप चौहदस की खुश्बू आपके साथ रहेगी।
दीवाली का दिन सालभर के त्योहारों में सबसे खास है, तो इस दिन खास दिखने की कोशिश में सभी होते हैं। इस दिन के लिए आप हैवी वर्क वाली साड़ी खरीदें। इसके रंगों में आप सुर्ख लाल, पीला, हरा या रानी कलर चुन सकती हैं। हैवी वर्क की साड़ी के साथ आप ज्वैलरी भी हैवी पहने और मेकअप भी हैवी ही करें। आंखों को खास हाईलाइट करें। इसके लिए आईशेडो और गहरे काजल का इस्तेमाल कर सकती हैं। हेयर स्टाइल में बीड्स का इस्तेमाल करें। दीयों की झिलमिलाहट में आपकी साड़ी का हैवी वर्क भी दमकेगा और आपका चेहरा भी।
यों तो दीवाली का दूसरा दिन कुछ थकानभरा होता है। लेकिन मेहमान नवाजी भी जरूरी है। ऐसा भी होता है कि आप भी परिवार के साथ रिश्तेदारों से मिलने जा रही हों। दीवाली की थकान चेहरे पर न दिखें, इसके लिए आप पेस्टल रंग का शरारा जरूर खरीदें। लाइट वर्क में पेस्टल शेड आप पर खूब फबेगा। इसके दुपट्टे को फैलाकर लगाए। बालों को इस दिन खुला छोड़ दें। ज्वैलरी के नाम पर आप बड़े टॉप्स ट्राय कर सकती हैं और मिनिमल मेकअप लुक आजमाएं। हां, इस दिन हाई हील पहने।
दीवाली के सीजन का आखिरी त्योहार होता है भाई दूज। जाहिर है कि इस दिन आपके मेहमान आएंगे। आप भी भैया दूज के लिए पार्टी तो करेंगी ही। इसके लिए आप पारंपरिक कपड़ों को छोड़ कुछ इंडो वेस्टर्न पहन सकती हैं। धोती के साथ फ्रिल वाला ट्यूनिक टॉप, कर्ली हेयर, स्मोकी आइज और हाई हील खूब फबेगी। आप हैवी स्कर्ट या प्लाजो के साथ टॉप भी पहन सकती हैं। ज्वैलरी और मेकअप दोनों ही मिनिमल हों।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो