scriptFasting makes women 'healthy' with the 'wellness' of their spouse | करवा चौथ: जीवनसाथी की 'सलामती' संग सुहागिनों को भी 'सेहतमंद' बनाता है व्रत | Patrika News

करवा चौथ: जीवनसाथी की 'सलामती' संग सुहागिनों को भी 'सेहतमंद' बनाता है व्रत

locationजयपुरPublished: Oct 12, 2022 02:28:49 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

व्रत का न केवल धार्मिक महत्त्व, स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद

करवा चौथ 2022: जीवनसाथी की 'सलामती' संग सुहागिनों को भी 'सेहतमंद' बनाता है व्रत
करवा चौथ 2022: जीवनसाथी की 'सलामती' संग सुहागिनों को भी 'सेहतमंद' बनाता है व्रत
जयपुर। करवा चौथ का पर्व कल है। इस दिन का इंतजार सालभर सुहागिन महिलाओं को रहता है। पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर सुहागिन महिलाएं निराहार रहकर करवा चौथ व्रत का व्रत रखती हैं। रात में चांद के दर्शन करने के बाद ही सुहागिनें व्रत खोलती हैं। करवा चौथ का व्रत जीवनसाथी की सलामती के लिए रखा जाता है। वहीं, आयुर्वेद के मुताबिक व्रत रखने से महिलाओं की सेहत अच्छी रहती है। शरद ऋतु के दौरान शरीर में पित्त बढ़ता है। इससे होने वाली बीमारियों से व्रत रखकर बचा जा सकता है। व्रत में महिलाएं दिनभर बिना पानी पिए रहती हैं और रात में मिट्टी के बर्तन से पानी पीकर व्रत खोलती है। ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे अच्छे बैक्टेरिया का निर्माण होता है. ये आंतों को स्वस्थ रखने का काम करता है. ये गट की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलने में मदद मिलती है। शरीर में मौजूद फैट एनर्जी में बदल जाता है, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.