जांच कर रही सिणधरी पुलिस ने बताया कि सणफा मानजी गांव में रहने वाले 55 वर्षीय परिवार के मुखिया शंकरा राम भील और दो बेटियों के शव मिले हैं। शंकरा राम की तीस साल की बेटी काफी समय से ससुराल में अनबन के बाद अपने पिता के घर थी। बीती रात पत्नी और बेटे से किसी तरह का विवाद होना सामने आया हैं परिवार के अन्य सदस्यों से भी विवाद हुआ है।
परिवार में जो भी विवाद हुआ इस बारे में पुलिस पडताल करने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल कारण सामने नहीं आ सके हैं। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों के बीच बीती रात हुए विवाद को शांत करा दिया गया था। उसके बाद सभी लोग अपने अपने घरों को चले गए थे। रात को जब परिवार के लोग सो गए तो शंकरा राम अपनी दोनो बेटियों के साथ खेत में चला गया।
किसी को भी इस बारे में पता नहीं चला। सवेरे पत्नी और बेटा जागे तो दोनो बेटियों और पति को मौके पर नहीं पाया। खेत में जाकर देखा तो पता चला कि तीनों के शव एक ही डाल पर लटके हुए हैं। परिवार ंमें इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है।