.अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पिता को रास्ते से क्या दुनिया से ही हटा दिया
जानकारी के अनुसार चैना राम नायक ने अपनी पुत्री का विवाह लगभग १०.१२ वर्ष पूर्व चार एमडी घड़साना निवासी डूंगरराम के साथ किया था। चैनाराम की पत्नी मीरा देवी ने बताया कि उसकी बेटी रोशनी उर्फ देविका का चाल चलन सही नहीं है। अवैध संबंधों के चलते पति से मनमुटाव होने पर वह पिछले दो माह से पीहर में ही रह रही थी। उनकी बेटी का पीहर में आने के बाद गुरतेज सिंह निवासी चार एमडी के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा। जिसकी भनक लगने पर उनके पति एवं बेटे ने मंगलवार सुबह उसकी बेटी के साथ समझाइस की थी। लेकिन उनकी बेटी पर उनकी समझाइस का कोई असर नहीं हुआ। रोशनी ने अपने प्रेमी गुरतेज सिंह को फोन पर उसके घरवालों द्वारा उसके साथ मारपीट करने की बात कही।
आश्रम में सेवादार ने एएनएम के साथ किया बलात्कार, साध्वी खड़े होकर वीडियो बनाती रही इस बात को लेकर गुरतेज सिंह अपने साथ विशाल व संदीप के साथ रात्रि लगभग साढ़े ११ बजे हथियारों के साथ पहुंच गया और गाली गलौच करने लगा। उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर शोर मचाने लगे। जिस पर उसके पति चैना राम व उसका बेटा कमरों से बाहर निकले। जैसे ही इंन्होंने मेरे पति को देखा उसके गोली मार दी। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके व उसके बेटे के सामने उसके पति ने दम तोड़ दिया। एकाएक हुए घटनाक्रम में एकबारगी सभी सतब्ध रह गए। वहीं गोली चलने शोर शराबा होने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और रोशनी के प्रेमी गुरतेज को काबू कर लिया।
सनकी आशिक: लड़की मिलने नहीं आई तो फोन कर कहा 30 की रात तुझे… लेकिन बाकी दो भागने में सफल हो गए। ग्रामीणों में उक्त घटना के प्रति भारी रोष है। जिसके चलते उन्होंनें मुख्य आरोपी गुरतेज सिंह की जकमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके दो फरार साथियों की तलाश में पांच थानों की पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने गुरतेज सिंह से देसी हथियार भी बरामद कर लिया है।