scriptFather Raped Daughter In Rajasthan : पिता ने बेटी का किया बलात्कार, गर्भवती हुई नाबालिग | Father raped daughter, minor became pregnant | Patrika News

Father Raped Daughter In Rajasthan : पिता ने बेटी का किया बलात्कार, गर्भवती हुई नाबालिग

locationजयपुरPublished: Feb 04, 2023 08:43:34 pm

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

Father Raped Daughter In Rajasthan : राजस्थान के बारां जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कलयुगी पिता ने नाते आई पत्नी की मृत्यु के बाद अपनी सौतेली 13 वर्षीय पुत्री के साथ बार बार बलात्कार किया। करीब तीन माह की गर्भवती हो जाने पर किशोरी ने अपने मामा को घटना की जानकारी दी। इस पर मामा ने किशोरी के साथ पुलिस थाने पहुंचकर सौतेले पिता पर बलात्कार का प्रकरण दर्ज करवाया है।

photo_6267047258931443068_y.jpg

पुलिस ने बताया कि 10 वर्ष पहले पति की मृत्यु हो जाने पर महिला ने नाता प्रथा के साथ विवाह किया था। वह अपने साथ तीन वर्षीय पुत्री व 10 वर्ष के पुत्र को साथ लेकर आई थी। विवाह के उपरांत यहां भी उसे दो बच्चे हुए। 10 माह पहले महिला की मृत्यु हो गई तो एक-डेढ़ माह बाद रात को सौतेले पिता ने 13 वर्षीय पुत्री के साथ बलात्कार कर दिया। इसके बाद वह किशोरी तीन माह की गर्भवती हो गई। बलात्कार की जानकारी डर के चलते किशोरी किशोरी ने किसी को नहीं दी।

मामा को दी गर्भ की जानकारी

गर्भवती होने पर उसने अपने मामा को घटना की जानकारी दी। शनिवार को किशोरी अपने मामा व बड़ी मां के साथ पुलिस थाने आई। जहां पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसका मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाने का प्रयास करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो