scriptकोरोना का डर! कॉलोनी की सुरक्षा के लिए लोगों ने खुद ही किया रास्ता बंद, रोकी आवाजाही | Fear of Corona! People closed road for safety from Coronavirus | Patrika News

कोरोना का डर! कॉलोनी की सुरक्षा के लिए लोगों ने खुद ही किया रास्ता बंद, रोकी आवाजाही

locationजयपुरPublished: Mar 29, 2020 09:56:38 am

Submitted by:

dinesh

लॉक डाउन के बाद भी सड़कों पर लोगों की आवाजाही थम नहीं रही है। जिससे जागरुक लोगों ने अब अपनी कॉलोनी की सुरक्षा का इंतजाम भी अपने स्तर पर करना शुरू किया है। कॉलोनी के लोगों ने सड़कों पर पत्थर डाल रास्ता बंद कर दिया है…

closed_1.jpg
जयपुर। लॉक डाउन के बाद भी सड़कों पर लोगों की आवाजाही थम नहीं रही है। जिससे जागरुक लोगों ने अब अपनी कॉलोनी की सुरक्षा का इंतजाम भी अपने स्तर पर करना शुरू किया है। कॉलोनी के लोगों ने सड़कों पर पत्थर डाल रास्ता बंद कर दिया है। इस कारण कुछ हद तक लोगों की आवाजाही थमने लगी है। प्रतापनगर के अनेक स्थानों पर लोगों ने अपनी कॉलोनी की मुख्य सड़क पर पत्थर डाल दिए हैं तथा रस्सी बांध दी है। इससे मोटरसाइकिल नहीं निकल पाती है। इस कारण मोटरसाइकिल सवारों को दूसरे रास्ते से अपने सफर पर पहुंचना पड़ता है।
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कुछ युवा व अन्य लोग बेवजह घूमते रहते हैं। इस कारण लॉक डाउन के असफल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिना कारण के घूमने वालों पर अंकुश लगाने तथा दूसरी कॉलोनी की लोगों की आवाजाही रोकने के लिए इस प्रकार का कदम उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना से बचाव के लिए लॉक डाउन की घोषणा की गई। लोगों का घरों में रहना जरूरी है, वे जरूरी कार्य होने पर पुलिस से अनुमति लेकर घरों से निकल सकते। लेकिन जयपुर में लॉक डाउन के बाद भी सड़कों पर लोग घूमते रहते हैं। इस कारण कोरोना से संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना है।

शुरुआत में विरोध, अब कॉलोनी के लोग देने लगे साथ
प्रतापगर के बस स्टैण्ड पुलिया के पास लोगों ने गत दिनों सड़क पर पत्थर डाल रास्ता रोका था। इसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन बाद में समझाया गया कि कोरोनों से बचाव के लिए ही रास्ता बंद किया जा रहा है। दूसरी कॉलोनी के लोग बिना काम के नहीं आए। इस कारण पत्थर डाले तथा रस्सी बांधी गई है। उसके बाद सभी लोगों ने इस पर सहमति जताई। अब जैसे अज्ञात जने कॉलोनी में नजर आते हैं तो लोग उनसे पूछताछ भी करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो