scriptमुख्य सचिव ने लिया बजट घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट का फीडबैक | Feedback of progress report of budget announcements by Chief Secretary | Patrika News

मुख्य सचिव ने लिया बजट घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट का फीडबैक

locationजयपुरPublished: Oct 10, 2019 08:27:16 pm

Submitted by:

firoz shaifi

राज्य के मुख्य सचिव डी बी गुप्ता ने गुरूवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।

feedback

feedback

जयपुर। राज्य के मुख्य सचिव डी बी गुप्ता ने गुरूवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने गृह , चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण और राजस्व विभाग की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कहा कि बजट घोषणाओं की क्रियान्विति समय पर होनी चाहिए।
जिस विभाग की जो घोषणा है उसकी प्रगति नियमित रूप से सीएमआईएस पोर्टल पर अपडेट की जाए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि अगर बजट घोषणाओं को समय पर पूरा कर दिया जाता है तो जनता को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
डी बी गुप्ता ने कहा कि जिन कामों के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, उन्हें शीघ्रता से शुरु किया जाए। उन्होंने विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी जल्दी से जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए।
बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव निरंजन कुमार आर्य, अवीनू गुप्ता, चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिं सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो