जयपुर

गर्मी के साथ सर्दी का भी अहसास

दिन गर्म रात में घुल रही ठंडक

जयपुरOct 09, 2020 / 09:20 pm

Rakhi Hajela

गर्मी के साथ सर्दी का भी अहसास
दिन गर्म रात में घुल रही ठंडक
राज्य से मानसून की विदाई हो चुकी है और अब सर्दी गर्मी दोनों का अहसास होने लगा है। दिन में जहां पारा 35 डिग्री पार कर रहा है वहीं रात के तापमान में कमी हो रही है और ठंडक का असर आने लगा है। प्रदेश में सर्वाधिक चूरू में तापमान का फेरबदल का असर दिखाई दे रहा है। यहां गर्मी और ठंड का अहसास लोगों महसूस कर पा रहे हैं। शुक्रवार को भी राजधानी जयपुर में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई लेकिन शाम होते होते मौसम में हल्की ठंडक घुलने लगी। राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान चूरू में 39.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के अन्य भागों में अजमेर 36.0 डिग्री, कोटा 35.6 डिग्री, डबोक 33.9 डिग्री, बाड़मेर 39.0 डिग्री, जैसलमेर 37.9 डिग्री, जोधपुर 38.1 डिग्री, बीकानेर 38.6 डिग्री, चूरू 39.1 डिग्री, श्रीगंगानगर 39.6 डिग्री, भीलवाड़ा 34.5 डिग्री, वनस्थली 36.4 डिग्री, अलवर 35.0 डिग्री, पिलानी 38.0 डिग्री, सीकर 37.0 डिग्री, चित्तौडगढ़़ 36.0 डिग्री और
फलौदी 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को राजधानी जयपुर का आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री और 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Home / Jaipur / गर्मी के साथ सर्दी का भी अहसास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.