scriptअर्धनग्न अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला महिला का शव, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका, फैली सनसनी | Female dead body found in half-naked state in jaipur | Patrika News

अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला महिला का शव, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका, फैली सनसनी

locationजयपुरPublished: May 14, 2019 01:00:18 pm

Submitted by:

abdul bari

– पटेल नगर कालवाड रोड की घटना
– झोटवाड़ा थाना पुलिस पहुंची मौके पर
– एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम ने जुटाए मौके से साक्ष्य

अर्धनग्न अवस्था

अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला महिला का शव, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका, फैली सनसनी

जयपुर।
पटेल नगर कालवाड़ रोड पर मंगलवार सुबह सड़क पर एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर झोटवाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए।
यह भी पढ़ें.. बस का इंतजार कर रहे युवक को कार सवार बदमाशों ने दी लिफ्ट, फिर बंदूक की नोक पर की लूटपाट

गला दबा कर हत्या करने की संभावना

प्रथम दृष्टया पुलिस बलात्कार के बाद महिला की हत्या की आशंका व्यक्त कर रही है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। हुलिए से महिला मजदूर वर्ग की प्रतीत हो रही है। महिला की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है। महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। इस आधार पर महिला की गला दबा कर हत्या करने की संभावना है। घटना की सूचना पर डीसीपी विकास कुमार सहित पुलिस के अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। सड़क पर शव पड़ा देखकर घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। महिला की पहचान के बाद ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा हो पाएगा।
यह भी पढ़ें.. थानागाजी गैंगरेप मामले का वीडियो अपलोड करना पड़ा भारी, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस कर रही आसपास के लोगों से पूछताछ

डीसीपी पश्चिम विकास कुमार ने बताया, महिला की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है। महिला की हत्या कहीं अन्यत्र करने के बाद शव को यहां पर फेंका गया है। संभावना है कि महिला के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के बाद गला दबाकर हत्या की गई हो। मामले की जांच की जा रही है। महिला की पहचान के शहर भर के साथ प्रदेश में गुमशुदा लोगों की जानकारी मांगी गई है।
फोटो- प्रतीकात्मक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो