scriptगांजा सप्लाई करने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार | Female smuggler supplying cannabis arrested | Patrika News

गांजा सप्लाई करने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: May 01, 2021 05:14:45 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

1 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद

गांजा सप्लाई करने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार

गांजा सप्लाई करने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार

शहर में अवैध मादक पदार्थ गांजा, अफीम और चरस की सप्लाई लगातार जारी हैं। लॉकडाउन में भी तस्कर इसे बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालात यह है कि इस पेशे में महिलाएं भी आने लगी हैं। श्याम नगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब दो किलो गांजा बरामद किया हैं। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह गांजा कहां से लेकर आई थी और इसे किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।
डीसीपी (दक्षिण) हरेन्द्र महावर ने बताया कि देश और राज्य में कोविड 19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन घोषित किया गया हैं। इसलिए कुछ लोगों द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर एडिशनल डीसीपी अवनीश कुमार, एसीपी भोपाल सिंह भाटी और थानाप्रभारी संतरा मीणा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। कांस्टेबल कैलाश सिंह की सूचना पर अशोकपुरा पालीवालजी के चौराहे के पास एक महिला अपने दाहिने हाथ में एक पॉलिथीन की थैली लिए हुए गली नम्बर 1 अशोकपुरा की तरफ जाती हुई नजर आई। पुलिस जाब्ते को देखकर महिला भागने लगी, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोककर पूछताछ की तो उसके पास 1 किलो 900 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने इस मामले में अशोकपुरा श्यामनगर निवासी शंकरी देवी सांसी (25) को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही में कांस्टेबल कैलाश सिंह, राजेश और कालूराम का काम सराहनीय रहा हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो