जयपुर

दो सांसद, एक विधायक के लिए 39 लाख देंगे वोट

निर्वाचन विभाग ने जारी की मतदाता सूची…

जयपुरJan 18, 2018 / 06:56 pm

rajesh walia

जयपुर।
 

राज्य में हो रहे दो लोकसभा और एक विधानसभा उप चुनाव में 39 लाख से ज्यादा मतदाता वोट देंगे। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अजमेर व अलवर लोकसभा में अठारह-अठारह लाख और माण्डलगढ़ विधानसभा में सवा दो लाख से ज्यादा मतदाता हैं। राज्य में तीनों सीटों पर उप चुनाव 29 जनवरी को होंगे। मतगणना एक फरवरी को होगी। उप चुनाव में 93 अन्य श्रेणी के मतदाता वोट डालेंगे।
 

यह भी पढ़ें
उधर
पद्मावत को हरी झंडी- इधर शुरु हुआ टकराव, राजस्थान सरकार की बढ़ी मुश्किलें

 

अलवर में 65, अजमेर में 22 और मांडलगढ़ में 6 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। उप चुनावों के लिए अलवर में 1979, अजमेर में 1907 और मांडलगढ़ में 280 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह कुल 28 सहायक मतदान केंद्र बनाए हैं। मतदाताओं में 11 हजार 580 सेवा नियोजित मतदाता भी शामिल हैं। इनमें से 11 हजार 437 पुरुष तथा 143 महिला मतदाता हैं। अलवर में 9 हजार 223, अजमेर में 2 हजार 335 और मांडलगढ़ के 22 सर्विस वोटर हैं।
 

अलवर लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख 27 हजार 936 मतदाता बढ़कर हो गए हैं। इनमें से 9 लाख 61 हजार 704 पुरुष और 8 लाख 56 हजार 944 महिलाएं हैं। संसदीय क्षेत्र के तिजारा में 2 लाख 18 हजार 340, किशनगढ़ बास में 2 लाख 28 हजार 24 मुंडावा में 2 लाख 14 हजार 767, बहरोड़ में 2 लाख 10 हजार 656, अलवर ग्रामीण में 2 लाख 27 हजार 283, अलवर शहर में 2 लाख 47 हजार 708, रामगढ़ में 2 लाख 32 हजार 271 और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में 2 लाख 39 हजार 664 मतदाता हैं।
 

यह भी पढ़ें
राजस्थान सरकार से मौत मांग रहे बेरोज़गार युवा, लाल-फीताशाही से तंग आकर कर रहे इच्छा मृत्यु की मांग

 

अजमेर लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 लाख 42 हजार 992 मतदाता हैं। इनमें से 9 लाख 41 हजार 238 पुरुष और 8 लाख 99 हजार 397 महिला मतदाता शामिल हैं। संसदीय क्षेत्र के दूदू में 2 लाख 29 हजार 47, किशनगढ़ में 2 लाख 63 हजार 354, पुष्कर में 2 लाख 25 हजार 758, अजमेर उत्तर में 2 लाख 3 हजार 331, अजमेर दक्षिण में 2 लाख 3 हजार 313, नसीराबाद में 2 लाख 15 हजार 19, मसूदा में 2 लाख 55 हजार 826 और केकड़ी में 2 लाख 45 हजार 9 मतदाता बढ़कर हो गए हैं।
 

भीलवाड़ा के मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 31 हजार 240 मतदाता है। इनमें 1 लाख 17 हजार 645 पुरुष और 1 लाख 13 हजार 567 महिला मतदाता शामिल हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.