scriptमामला दर्ज होने के बाद दिल्ली पहुंचे खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना, पार्टी ले सकती है बड़ा फैसला | FIR against minister ashok chandna for slapping discom engineer | Patrika News

मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली पहुंचे खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना, पार्टी ले सकती है बड़ा फैसला

locationजयपुरPublished: Feb 24, 2019 08:55:00 am

Submitted by:

santosh

खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना के अधिशासी अभियंता के साथ मारपीट और धमकाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद वे दिल्ली पहुंच गए।

Ashok Chandna

मंत्री अशोक चांदना के अधिशासी अभियंता को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना का एक कथित ऑडियो भी वायरल हो रहा है। मंत्री अशोक चांदना के खिलाफ लामबंद हुए बिजली कर्मचारियों ने राजस्थान की बिजली सेवा ठप करने की चेतावनी दी है । कर्मचारियों ने चांदना के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कहा है कि जल्द कार्यवाही नहीं की गई तो प्रदेशभर में विरोध किया जाएगा । बूंदी कलेक्ट्रेट में मंत्री चांदना के खिलाफ बिजली निगम कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया। मंत्री के खिलाफ खूब नारे भी लग

जयपुर। खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना के अधिशासी अभियंता के साथ मारपीट और धमकाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद वे दिल्ली पहुंच गए।

इस घटना को लेकर विद्युत कर्मचारी और उनकी कई कर्मचारी यूनियनों में भारी आक्रोश है। लगातार कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोश देखते हुए पुलिस को भी मामला दर्ज करना पड़ा। मामला दर्ज होने के बाद चांदना दिल्ली पहुंचे और कई नेताओं को अपना पक्ष रखा।
सूत्रों के मुताबिक चांदना प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से भी दिल्ली में मिले। वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात कर पक्ष रख चुके हैं। माना जा रहा है कि जल्द लोकसभा चुनावों की घोषणा होने वाली है। ऐसे में कांग्रेस के पक्ष में माहौल खराब ना हो, इसको देखते हुए सरकार और संगठन के स्तर पर जल्द कोई निर्णय लिया जा सकता है।
चांदना के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता जेपी मीणा के परिवाद पर खेल एवं युवा मामलात राज्यमंत्री अशोक चांदना के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर किया है।
रिपोर्ट में मीणा ने बताया था कि 18 फरवरी की रात कीरों का झोपड़ा के निकट राज्यमंत्री चांदना ने अधीक्षण अभियंता गजेन्द्र सिंह बैरवा व एक्सईएन जेपी मीणा को बुलाया और गाली गलौज की। मीणा के साथ मारपीट की। एसपी के आदेश के बाद शुक्रवार देर रात राज्यमंत्री चांदना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस उपाधीक्षक राजाराम मीणा ने बताया कि प्रकरण की पत्रावली एडीजी क्राइम को भेजी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो