script

शहरवासियों को आगजनी से बचने के लिए प्रशिक्षण देगा नगर निगम

locationजयपुरPublished: Jan 16, 2018 11:20:09 pm

Submitted by:

Bhavnesh Gupta

विद्याधर नगर हादसे से सबक लेते हुए नगर निगम अब शहरवासियों को आगजनी से बचने का प्रशिक्षण देगा।

nagar nigam
निगम सभी सरकारी भवनों में मॉक ड्रिल भी करेगा। नगर निगम आयुक्त ने इसके आदेश जारी कर दिए और तत्काल इसकी पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसके तहत हर माह प्रत्येक फायर स्टेशन टीम अपने कार्य क्षेत्र में लोगों को जागरुक करने पर काम करेगी। इसके तहत बहुमंजिला इमारत, होटल, विवाह स्थल, उद्योग, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी, स्कूल—कॉलेज, अस्पताल व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आगजनी से बचने के लिए उपयोग बताए जाएंगे। साथ ही सभी फायर स्टेशन के फोन नम्बर पर लगातार सार्वजनिक किए जाते रहेंगे। उपायुक्त (फायर) को इसकी पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। साथ ही वर्षभर का कार्यक्रम जारी होगा।
राजधानी में ही नहीं स्थाई सीएफओ, रसूखदारों का दबाव…
कांग्रेसी व भाजपा पार्षदों ने एक बार फिर इस आगजनी में लापरवाह फायर अफसरों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने इसमें रसूखदार अधिकारी पर सख्त कार्रवार्इ् नहीं करने की बात कही। इसके पीछे शहरी सरकार के ही रसूखदार जनप्रतिनिधि का दबाव होने और स्वायत्त शासन विभाग स्तर पर संरक्षण करने तक का गंभीर आरोप लगा दिया। इस मामलेे में स्वायत्त शासन विभाग भी प्रदेश की राजधानी जयपुर के लिए स्थाई सीएफओ देने की बजाय सहायक अग्निशमन अधिकारी के भरोसे शहरवासियों की सुरक्षा दांव पर लगाए हुए है।
शहर भी खतरे में, क्योंकि ये संसाधन नहीं है…
—1 एरियल हाइड्रोलिक लेडर, जिससे 70 मीटर उंची इमारत तक आग बुझाई जा सकती है। निगम के पास अधिकतम 42 मीटर उंची हाइड्रोलिक लेडर है। यानि करीब पन्द्रह मंजिल तक ही इसकी पहुंच होगी। इसके लिए जेडीए से 60 करोड़ रुपए फायर सेस मांगे हैं।
—10 फोम टेंडर
—1 अत्याधुनिक रेस्क्यू टेंडर (आपताकाल में कटिंग, ब्रेकिंग जैसे बड़े टूल्स)
—15 अग्निमशन मोटरबाइक जिसमें एक हजार लीटर का वाटर टैंक हो
—10 क्वीक रेसपोंस वाहन
—7 जगह नए फायर स्टेशन प्रस्तावित।। इसमें सीकर रोड पर हरमाडा, वैशाली नगर, पत्रकार कॉलोनी, जगतपुरा, चारदीवारी में चौगान स्टेडियम के पास, आगरा रोड व अजमेर रोड पर फायर स्टेशन।

ट्रेंडिंग वीडियो