scriptरिटायर्ड जज के मकान में लगी आग, बाल—बाल बचा परिवार | fire in a house jaipur : vidhadhar nagar hadsa | Patrika News

रिटायर्ड जज के मकान में लगी आग, बाल—बाल बचा परिवार

locationजयपुरPublished: Dec 17, 2019 11:21:38 am

Submitted by:

RAJESH MEENA

रिटायर्ड जज के मकान में लगी आगबाल—बाल बचा परिवार

fire

fire


Fire in a house jaipur : जयपुर। शहर में एक बार फिर विद्याधर नगर जैसा ( vidhadhar nagar hadsa )हादसा होने से टल गया। अगर समय पर युवक की नींद नहीं टूटती को पूरा परिवार काल का ग्रास बन सकता था। इंदिरा गांधी नगर में आज अलसुबह एक मकान में अचानक आग लग गई। धुएं से दम घुटने पर युवक की नींद टूट गई और उसने परिवार के सदस्यों को जगाकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से मकान का फर्नीचर, एसी, पर्दे , कपड़े व अन्य सामान जल गया। आग की प्राथमिक वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना खोह नागोरियान थाना ( kho nagoriya police thana )इलाके की है। यह मकान एक रिटायर्ड जज का बताया जा रहा है। ( Rajasthan Police )
पुलिस के अनुसार आज अलसुबह करीब पौने छह बजे इंदिरा गांधी नगर सेक्टर एक मकान नम्बर 54 में अचानक आग लग गई। आग की इत्तला पर मालवीय नगर फायर स्टेशन से दमकल ( Fire Brigade )मौके पर पहुंची और आधा घंटे में आग पर काबू पाया। यह मकान रिटायर्ड जज चंद्रशेखर का है। वे किसी काम से अलवर गए हुए थे और घर पर उसका बेटा , पत्नी व अन्य सदस्य थे। जैसे ही परिवार के सदस्यों को मकान में आग लगने की जानकारी मिली तो उनमें खलबली मच गई। ( rajasthan news )
—दम घुटा तो खुली नींद
थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि यह मकान दो मंजिला है। आग नीचे के कमरें में लगी जहां पर चंद्रशेखर का बेटा अंतुल सो रहा था। आग लगने से कमरें में धुंआ भर गया। धुएं से जब उसका दम घुटा तो अचानक नींद खुल गई। वह अपने बिस्तर से उठा और किसी तरह से दरवाजा खोल कर बाहर आया और परिजनों को जगाकर मकान से बाहर निकाला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। आग से मकान का फर्नीचर, कपड़े , एसी सहित अन्य सामान जल गया। आग से कमरें की छत की फॉल सिलिंग भी गिर गई। हालााकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो