scriptइलेक्ट्रोनिक शोरूम में भीषण आग | fire in electronic showroom | Patrika News

इलेक्ट्रोनिक शोरूम में भीषण आग

locationजयपुरPublished: Oct 11, 2019 09:37:00 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

शास्त्री नगर थाना इलाके में एक इलेक्ट्रोनिक शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मचारियों ने शटर तोड़कर आग पर काबू पाया।

इलेक्ट्रोनिक शोरूम में भीषण आग

इलेक्ट्रोनिक शोरूम में भीषण आग

शास्त्री नगर थाना इलाके में एक इलेक्ट्रोनिक शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मचारियों ने शटर तोड़कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नही चला है। पुलिस का मानना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीतल फैक्ट्री में पंजाब नेशनल बैंक के पास एक इलेक्ट्रोनिक शोरूम में आग पहली मंजिल में लग गई। दुकान से धुआं निकलता हुआ देखकर किसी ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। शोरूम में आग लगी होने से चारों तरफे धुआं ही धुआं हो गया और आसमान में काला गुबार छा गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की पांच दमकलों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धुआं इतना था कि दमकल कर्मचारियो को आग बुझाने में काफी परेशान हो रही थी। आग बुझाते समय दमकलकर्मी हिमांशु, प्रेम, किशोर कुमार, नाजिम के हाथ पैर में चोट आई है। दमकलकर्मियों ने बताया कि दुकान का शटर लगा होने की वजह से उसे खोलने में काफी दिक्कत आ रही थी। आग की लपटों की वजह से वह काफी गर्म हो गया था, जिसकी वजह से उसे खोलना मुश्किल हो रहा था। बाद में किसी तरह तोड़कर शटर को ऊंचा करके आग पर काबू पाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो