आग के बाद हुए सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। वहीं आग की लपटें भी काफी दूर तक नजर आने लगी। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। वहीं घटनास्थल के आस—पास काफी लोगों की भीड़ हो गई। जिससे पुलिस को काफी मशक्कत के बाद हटाना पड़ा।
पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेन्ट के जिस हिस्से में आग लगी। वहां और भी गैस सिलेंडर रखे हुए थे। आग से एक गैस सिलेंडर में ही ब्लास्ट हुआ। वहीं अगर आग और बढ़ जाती और अन्य गैस सिलेंडरों तक पहुंच जाती तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था।
शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क होने के चलते आग की घटना के बाद वहां लम्बा जाम लग गया। जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सुचारू किया।