जयपुर

चुनावी रंजिश को लेकर फायरिंग

धौलपुर जिले के दिहोली थाना इलाके के गांव जगरिया पुरा में रविवार सुबह चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें गोली के छर्रे लगने से 3 लोग घायल हो गए।

जयपुरJan 19, 2020 / 09:35 pm

manish chaturvedi

Firing over electoral rivalry

धौलपुर जिले के दिहोली थाना इलाके के गांव जगरिया पुरा में रविवार सुबह चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें गोली के छर्रे लगने से 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव में जाट व ब्राह्मण प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें से ब्राह्मण प्रत्याशी विजयी हो गया। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश को लेकर रविवार सुबह करीब 9 बजे हारे हुए प्रत्याशी के परिजनों ने विजयी प्रत्याशी के घर को घेर लिया और गाली गलौज करते हुए पथराव कर दिया। इस पर विजयी प्रत्याशी की ओर से भी पथराव किया गया। थोड़ी देर में देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से दो से तीन दर्जन राउंड फायर किए गए हैं। फायरिंग में गोली के छर्रे लगने से अनूप कुमार जाट, संदीप सिंह जाट व अनिल सिंह जाट निवासी जगरिया पुरा घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए डॉक्टर मंगल सिंह सामान्य चिकित्सालय धौलपुर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही दिहोली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.