script14 जिलों में मानसून की पहली बारिश | First monsoon rain in 14 districts | Patrika News

14 जिलों में मानसून की पहली बारिश

locationजयपुरPublished: Jun 24, 2020 08:18:29 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

राजस्थान में मानसून की एंट्रीदस साल में तीसरी बार मानसून समय से पहले राजस्थान पहुंचा

14 जिलों में मानसून की पहली बारिश

14 जिलों में मानसून की पहली बारिश


दक्षिण.पश्चिम मानसून निर्धारित समय से एक दिन पहले ही बुधवार को राजस्थान में प्रवेश कर गया। राज्य के 14 जिलों में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है। पिछले दस साल में तीसरी बार मानसून समय से पहले राजस्थान पहुंचा है।
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक शिव गणेश ने बताया कि मानसून ने निर्धारित समय से एक दिन पूर्व राज्य में दस्तक दे दी है। पूर्व आकलन के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून को 25 जून को राजस्थान में पहुंचना था। उन्होंने कहा कि अनुकूल परिस्थितियों के चलते मानसून राज्य के दक्षिणी जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ से बढ़ते हुए पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालौर के बाद जैसलमेर और पाली तक पहुंच गया। वहीं पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़, झालावाड़, कोटा, बूंदी, बारां, भीलवाड़ा से होते हुए अजमेर और सवाईमाधोपुर जिलों के कुछ भागों में मानसून ने दस्तक दी। इस तरह से दक्षिण.पश्चिम मानसून कुल मिलाकर 14 जिलों में पूरी तरह और चार जिलों के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने चित्तौडगढ़़, राजसमंद, बांसवाड़ा, झालावाड़, बारां, उदयपुर और प्रतापगढ़ जिलों में कहीं कहीं अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां
मौसम विभाग के अनुसार पिछले दस साल के दौरान दक्षिण.पश्चिम मानसून ने सबसे पहले 15 जून 2013 को दस्तक दी। इसके बाद साल 2011 और 2016 में यह 22 जून को आया। जबकि 2015 और अब 2020 में यह 24 जून को आया है। पिछले 10 साल के दौरान यह तीसरा वर्ष है जब दक्षिण पश्चिमी मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है।
शिव गणेश के अनुसार दक्षिण.पश्चिम मानसून के पुन: आगे बढऩे के लिए मौसमी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और जल्दी ही राज्य के और कुछ भागों में पहुंचने की संभावना है। बुधवार दोपहर में बूंदी, दौसा, हनुमानगढ़ जिले के साथ राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात हुई। राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। शहर का अधिकतम तापमान ३६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्‍ली में मॉनसून ने दी दस्तक
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। राजधानी के कई इलाकों में बुधवार सुबह बारिश हुई। दक्षिणी दिल्ली इलाके में झमाझम बारिश हुई है। बारिश के कारण राजधानी के अधिकतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी से सटे नोएडा में भी बारिश हुई। गुरुवार को दिल्‍ली में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान अधिकतम पारा 35.37 के बीच रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में बारिश का ऐसा दौर शुरू होने की उम्‍मीद है कि गर्मी से लंबे समय तक राहत मिलेगी।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 36.2 28.0
जयपुर 36.0 28.6
कोटा 34.9 26.6
डबोक 32.4 25.6
बाड़मेर 39.4 31.9
जैसलमेर 42.8 29.6
जोधपुर 37.2 29.0
बीकानेर 44.0 30.2
चूरू 42.5 29.5
श्रीगंगानगर 41.4 29.8
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो