scriptजयपुर में एक साथ 20 हजार बच्चे गाएंगे देशभक्ति का तराना | first time in jaipur 20 thousand children will sing Vande Mataram | Patrika News

जयपुर में एक साथ 20 हजार बच्चे गाएंगे देशभक्ति का तराना

locationजयपुरPublished: Sep 22, 2018 08:14:57 am

Submitted by:

santosh

www.patrika.com/rajasthan-news/

Vande Mataram

जयपुर में एक साथ 20 हजार बच्चे गाएंगे देशभक्ति का तराना

जयपुर। शहर में पहली बार 20 हजार बच्चे एक साथ राष्ट्रगीत वंदेमातरम् गाएंगे। इसके लिए बच्चों को न केवल राष्ट्रगीत कंठस्थ कराया जा रहा है, बल्कि लय—ताल की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। आरएसएस के सहयोगी संगठन हिन्दू स्प्रिचुअल सर्विस फाउंडेशन की ओर से जेएलएन मार्ग पर राजस्थान कॉलेज ग्राउंड में 6 अक्टूबर को इसका आयोजन होगा। वॉयस ऑफ यूनिटी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्री निर्मला सीतारणम आएंगी।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस आयोजन में 40 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए शहरभर के लोगों से घर—घर भी संपर्क किया जा रहा है। खास यह है कि 20 हजार बच्चों को वंदेमातरम् गायन का पूरा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके लिए 150 से ज्यादा वंदेमातरम् सैनिक तैयार किए गए हैं। पहले यह आयोजन अमरूदों के बागे में होना था, लेकिन हाईकोर्ट की रोक के बाद स्थान बदला गया।
संगठन का मानना है कि बच्चे—युवा राष्ट्रगीत गुनगुनाते तो हैं, लेकिन कंठस्थ ही नहीं है। नई पीढी में देशभक्ति को जागृत करने के लिए राष्ट्रगीत वंदेमातरम् को सुर—लय ताल के साथ कंठस्थ कराने का काम पहली बार इस स्तर पर किया जा रहा है। इसमें हर वंदेमातरम् सैनिक व टीम को 2 स्कूल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो हर दिन सुबह स्कूल में जाकर डेढ़ से दो घंटे तक प्रशिक्षण दे रहे हैं।
यह भी होगा…
शहीद सैनिक के परिवारों का सम्मान
देशभक्ति गीत व नृत्य, जिसमें एकल—सामूहिक रूप से प्रतिभा दिखाई जाएगी
बच्चों—युवाओं को राष्ट्रगीत कंठस्थ नहीं है, इसीलिए उन्हें सुर—लय के साथ याद कराया जा रहा है। पहली बार होगा जब एक साथ 20 हजार बच्चे राष्ट्रगीत गाएंगे। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री शामिल होंगी। आयोजन का राजनीतिक विचारधारा से सरोकार नहीं है।
सोमकांत शर्मा, सचिव, हिन्दू स्प्रिचुअल सर्विस फाउंडेशन%MCEPASTEBIN%
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो