Gaganyaan : गगनयान मिशन की पहली मानवरहित परीक्षण उड़ान 21 को
जयपुरPublished: Oct 15, 2023 10:02:36 pm
-पहली मानवरहित परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन केंद्र से लॉन्च की जाएगी


गगनयान मिशन अगले साल के आखिर या 2025 की शुरुआत तक भेजा जा सकता है।
मदुरै. बहुप्रतीक्षित गगनयान मिशन की पहली मानवरहित परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन केंद्र से लॉन्च की जाएगी। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने रविवार को मिशन को लेकर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षण में क्रू मॉड्यूल को आउटर स्पेस में लॉन्च करना, पृथ्वी पर लाना और बंगाल की खाड़ी में टचडाउन के बाद रिकवर करना शामिल है। इसे भारतीय नौसेना रिकवर करेगी। इसके लिए नौसैनिकों का गोताखोर दल बनाया गया है, एक जहाज को भी तैयार किया गया। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग और सूर्य के लिए आदित्य यान एल1 के सफल प्रक्षेपण के बाद गगनयान मिशन भारत को खगोल विज्ञान पर काम कर रहे अग्रणी देशों में शामिल करवा सकता है। सोमनाथ ने बताया, इस परीक्षण के बाद तीन और टेस्ट फ्लाइट भेजी जाएंगी। गगनयान भारत का पहला अंतरिक्ष मिशन है, इसे अगले साल के आखिर या 2025 की शुरुआत तक भेजा जा सकता है। 2024 में मानव रहित परीक्षण उड़ान होगी, जिसमें एक व्योममित्र रोबोट भेजा जाएगा।