scriptकांग्रेस सरकार की फेयरमाउण्ट में रिलीज हुई ‘फाइव स्टार बाड़ेबंदी-4’—पूनियां | Five Star BadaBandi-4 Satish Poonia Attack On Ashok Gehlot | Patrika News

कांग्रेस सरकार की फेयरमाउण्ट में रिलीज हुई ‘फाइव स्टार बाड़ेबंदी-4’—पूनियां

locationजयपुरPublished: Aug 12, 2020 08:31:51 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उकी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ‘विधायकों द्वारा की गई मस्ती और बाड़ेबंदी-1, 2 व 3 की घनघोर बेइज्जती के बाद आज से फेयरमाउण्ट में फाइव स्टार बाड़ेबंदी-4 रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 8 करोड़ जनता याद रखेगी कि जब जनता को जरूरत थी, तो आप किस बेशर्मी से होटल में मस्ती मार रहे थे।

कांग्रेस सरकार की फेयरमाउण्ट में रिलीज हुई ‘फाइव स्टार बाड़ेबंदी-4’—पूनियां

कांग्रेस सरकार की फेयरमाउण्ट में रिलीज हुई ‘फाइव स्टार बाड़ेबंदी-4’—पूनियां

जयपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उकी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ‘विधायकों द्वारा की गई मस्ती और बाड़ेबंदी-1, 2 व 3 की घनघोर बेइज्जती के बाद आज से फेयरमाउण्ट में फाइव स्टार बाड़ेबंदी-4 रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 8 करोड़ जनता याद रखेगी कि जब जनता को जरूरत थी, तो आप किस बेशर्मी से होटल में मस्ती मार रहे थे।
मुख्यमंत्री गहलोत के बयान कि एक महीने साथ रहने पर उनके पार्टी के विधायकों के सम्बन्ध अच्छे हो गए पर भी पूनियां पलटवार किया। पूनियां ने कहा कि इसका मतलब जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, इनके सम्बन्ध अच्छे नहीं थे, शुरू से ही इनके अन्दर खींचतान और विग्रह था। मुख्यमंत्री खुद विधायकों की बाड़ेबंदी कर रहे हैं और भाजपा पर कांग्रेस के अन्दर चल रहे झगड़े के झूठे आरोप लगा रहे हैं।
पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत कहते हैं कि 100 विधायकों का एक साथ रहना हिन्दुस्तान के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ, लेकिन उनके 100 विधायक, मंत्री 32 दिन तक प्रदेश की जनता को भगवान भरोसे छोड़कर होटल के बाड़े में मौज-मस्ती करते रहे, ऐसा शर्मनाक वाकया भी आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ। प्रदेश की जनता जवाब मांग रही है कि रूठे विधायकों को मनाने में 32 दिन क्यों लगे ? क्या प्रदेश की जनता ने कांगे्रस को फाइव स्टार होटल के बाड़े में रहने के लिए वोट दिया था, इसका जवाब मुख्यमंत्री गहलोत को जनता को देना चाहिए ?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो